मुंबई पुलिस का निर्भया दस्ता करेगा महिलाओं की सुरक्षा-
मुंबई पुलिस की तरफ से ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस बारे में जानकारी मिल सके। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है,लांघ के अब तू लक्ष्मण रेखा, बन निडर, बन निर्भया!" निडर महिला - मुंबई का एक ट्रेडमार्क! और अब एक समर्पित दस्ता, जो इस शहर में महिलाओं के बीच निडरता का प्रतिबिंब है- निर्भया दस्ता"।
बॉलीवुड सेलेब्स ने भी किया सपोर्ट-
महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए बनाए गए इस वीडियो को बॉलीवुड के कई सेलेब्स की तरफ से शेयर किया गया है। अक्षय कुमार से लेकर विक्की कौशल, कटरीना कैफ, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह, अजय देवगन, करण जौहर अर्जुन कपूर, मनीष मल्होत्रा, जैसे की सेलेब्स ने महिला सुरक्षा की मुहिम के सपोर्ट में ये वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है और मुंबई पुलिस की सराहना की है।