फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmendra: बॉबी ने शेयर की पिता धर्मेंद्र की अनदेखी तस्वीर, पहली पत्नी प्रकाश कौर संग मना रहे 71वीं सालगिरह

Thu, 12 Jun 2025 04:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dharmendra Prakash Kaur Happy Anniversary: धर्मेंद्र ने 1954 में प्रकाश कौर से विवाह किया था। आज उनकी शादी की सालगिरह के अवसर पर बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर की और साथ ही एक नोट भी लिखा।
 
विज्ञापन
धर्मेंद्र-प्रकाश कौर - फोटो : इंस्टाग्राम@iambobbydeol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल अपने माता-पिता धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की 71वीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं। उन्होंने आज गुरुवार को सोशल मीडिया हैंडल पर अपने माता-पिता की एक खास तस्वीर शेयर की। तस्वीर में धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी के साथ गुलाब के फुलों की माला पहने मुस्कुराते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

बॉबी देओल का पोस्ट
बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता धर्मेंद्र और अपनी मां प्रकाश कौर की एक खास तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी मां और पापा।' इसके साथ ही बॉबी ने कई लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। बॉबी की इस पोस्ट पर अर्जुन रामपाल ने लिखा, 'भगवान भला करे।' वहीं सनी देओल ने बॉबी की इस पोस्ट पर दो बार कई सारे लाल दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं। एक्टर तन्मय रंजन ने लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी।'

धर्मेद्र और प्रकाश कौर की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी 1954 में हुई थी। उस समय बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र सिर्फ 19 साल के थे। उनके चार बच्चे हैं- दो बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल, और दो बेटियां, अजीता देओल और विजेता देओल। हेमा मालिनी से शादी के बावजूद प्रकाश कौर ने धर्मेंद्र को कभी तलाक नहीं दिया।
विज्ञापन

हेमा और धर्मेंद्र की शादी
धर्मेंद्र की मुलाकात हेमा मालिनी से 1970 में हुई थी, जब वे फिल्म 'तुम हसीन मैं जवां' की शूटिंग कर रहे थे। कई मुश्किलों के बाद, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने 1980 में शादी कर ली थी। उनकी दो बेटियां हैं - ईशा देओल और अहाना देओल।

यह भी पढ़ें: Nagarjuna: नागार्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी, खास दिन सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी 'रगड़ा', नोट कर लें तारीख

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें