फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmendra: ‘एक सिनेमाई युग का अंत हो गया’, राष्ट्रपति से लेकर सेलेब्स तक ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि

Tue, 25 Nov 2025 12:32 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dharmendra Death: धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  और पीएम मोदी से लेकर बॉलीवुड-साउथ के कई सेलेब्स ने दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
अभिनेता धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। अभिनेता के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही आमिर खान, करण जौहर से लेकर काजोल के अलावा कई सेलेब्स ने धर्मेंद्र के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक जाहिर किया। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर अभिनेता धर्मेंद के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा, ‘मशहूर एक्टर और पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार परफॉर्मेंस दीं। भारतीय सिनेमा की एक बड़ी हस्ती के तौर पर, वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की नई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’ 
 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर अभिनेता धर्मेंद को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनालिटी थे, एक जबरदस्त एक्टर थे, जो अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाते थे। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी दुआएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं।’ यूनियन मिनिस्टर नितिन गडकरी और कांग्रेस प्रेजिडेंट मल्लिकाअर्जुन खरगे ने भी धर्मेंद्र के निधन पर शोक जाहिर किया है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है। एनसीपी (एसपी) चीफ शरद पंवार ने भी ट्विटर पर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

 


आलिया भट्ट ने धर्मेंद्र के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर


 
प्रीति जिंटा ने जताया दुख
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धर्मेंद्र को याद करते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार थे। उनकी दयालुता ने सभी को मुरीद बना लिया था। साथ ही उन्होंने कहा कि धरम जी जैसा कोई दूसरा नहीं होगा।
 

जीनत अमान बोलीं- दुनिया ने हिंदी फिल्मी जगत का रत्न खो दिया
दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धर्मेंद्र के साथ की गई अपनी फिल्मों की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हमें बहुत दुख हुआ, क्योंकि 
 
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने धर्मेंद्र को बताया महान अभिनेता
 

प्रियंका चोपड़ा ने सुनाया किस्सा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो धरम जी के परिवार को अपने शुरुआती करियर से जानती हैं। एक्ट्रेस ने कहा धरमी जी जाना सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है, लेकिन उनकी विरासत आज भी मौजूद है। आगे उन्होंने बोला- '
 



मनोज बाजपेयी बोले- वो मेरे बचपन के हीरो थे
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र की फोटो लगाते हुए एक पोस्ट लिखा। इसके कैप्शन में उन्होंने कहा, 'धरम जी मेरे माता-पिता के प्रिय और मेरे बचपन के हीरो में से एक थे। उनमें एक अलग ही चार्म था, जिसका एहसास उनके बोलने से पहले ही हो जाता था। उनकी गरिमा, उनका हास्य और पर्दे के अंदर और बाहर उनके व्यवहार ने उनसे मिलने या उन्हें देखने वाले हर व्यक्ति पर गहरी छाप छोड़ी। उन्हें खोना बहुत दुखदायी है। उनकी फिल्में, लोगों के लिए उनका प्यार, वह हमेशा हमारे साथ रहेगी। ओम शांति।'
 


आमिर खान ने जताया दुख
आमिर खान के प्रोडक्शन प्रोडक्शन हाउस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धर्मेंद्र की तस्वीर साझा कर दुख जताया है। इसके कैप्शन में लिखा, 'आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।'



मोनालिसा ने लिखा लंबा-चौड़ा नोट
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने पोस्ट साझा कर बताया कि 2 महीने पहले उन्होंने अपने पिता को खोया और अब धर्मेंद्र जी को, जो दिल तोड़ने वाला है। एक्ट्रेस ने कहा कि धरम जी से उन्होंने बहुत कुछ सीखा था।
 
शिल्पा शेट्टी बोलीं- आप याद आएंगे
 


रणदीप हुड्डा ने कहा- धर्मेंंद्र जैसा कोई दूसरा कभी नहीं होगा
 

धर्मेंद्र के निधन से व्यथित हुए विक्की कौशल



अदिति राव हैदरी ने साझा की प्यारी तस्वीरें
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने अपने इंस्टाग्राम पर धरम जी के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वो धर्मेंद्र को गुलाब देते हुईं दिख रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'आप हमेशा जिंदा रहेंगे।'
 

आरती सिंह ने शेयर किया धर्मेंद्र संग वीडियो कॉल वाली तस्वीर
 

अनुपम खेर ने कहा- धरम जी सच्चे और बेहद दयालु इंसान थे
 


करण जौहर और काजोल ने की पोस्ट, संजय दत्त और अक्षय कुमार हुए दुखी
करण जौहर और काजोल अभिनेता धर्मेँद्र के निधन पर काफी दुखी हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर की है। संजय दत्त और अक्षय कुमार ने भी धर्मेंद्र को याद करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है।
 

 



कपिल शर्मा, अनिल कपूर और जॉनी लीवर ने धर्मेंद्र को याद किया

 




अजय देवगन ने कहा- इस इंडस्ट्री ने लीजेंड को खो दिया



अर्जुन बिजलानी ने दी श्रद्धांजलि
टीवी अभिनेता और रियलिटी शो राइज एंड फॉल के विजेता अर्जुन बिजलानी ने धर्मेंद्र को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट साझा किया। 
 

इन सेलेब्स ने भी व्यक्त किया शोक
 























 

 

Trending Videos
विज्ञापन

कमल हासन ने कहा- मेरे प्रिय मित्र और महान अभिनेता के जाने से दुखी हूं
 

रजनीकांत ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि
 

मोहनलाल ने कहा- धर्मेंद्र जी के निधन से एक सिनेमाई युग का अंत हो गया
 

धरम जी के साथ बिताए पलों को संजोकर रखेंगे चिरंजीवी
साउथ अभिनेता चिरंजीवी ने एक्स पर पोस्ट कर ट्वीट किया, 'धरम जी न केवल एक महान अभिनेता थे, बल्कि एक अद्भुत इंसान भी थे। हर बार जब मैं उनसे मिला, तो उनकी विनम्रता और सहजता ने मेरे दिल को गहराई से छू लिया। उनके साथ बिताए गए मधुर स्मृतियों को मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।'
 

महेश बाबू ने दी श्रद्धांजलि
 

ममूटी ने कहा- एक सच्चा अभिनेता हमें छोड़ कर चला गया
 
इन साउथ सेलेब्स ने व्यक्त किया दुख
अल्लू अर्जुन धर्मेंद्र के निधन से हुए स्तब्ध
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कहा कि धर्मेंद्र के निधन ने उन्हें झकझोर कर रख दिया। एक ऐसे अभिनेता, जिन्होंने करोड़ों दिलों पर राज किया। इसके साथ ही उन्होंने धरम पाजी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

 

रश्मिका मंदाना ने दी श्रद्धांजलि


 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें