अखबार के डिजाइन की तर्ज पर जारी किया पोस्ट
मेकर्स ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसका डिजाइन अखबार की तर्ज पर है। इस पर लिखा है, 'धमाल टाइम्स'। हेडिंग है, 'ब्रेकिंग न्यूज: 'धमाल 4' अब 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। अब धमाल बोला है तो करना ही पड़ेगा। बने रहिए साथ'। बता दें कि बीते वर्ष दिसंबर में 'धुरंधर' थिएटर्स में रिलीज हुई। आते ही इसने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया। साथ ही इसके दूसरे पार्ट का एलान हो गया। 'धुरंधर पार्ट 2' के एलान के बाद खबरें आईं कि 'धमाल 4' की रिलीज डेट बदली जा रही है और अब यह फिल्म मई में रिलीज होगी। अब मेकर्स ने नई रिलीज डेट का एलान कर दिया। दर्शक जून में फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे।
'धमाल 4' की स्टारकास्ट
धमाल फ्रेंचाइजी की इस चौथी किस्त में अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी जैसे सितारे नजर आएंगे। इसके अलावा रवि किशन भी फिल्म का हिस्सा हैं। वे विलेन के किरदार में नजर आएंगे। साथ ही संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजलि आनंद भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।