अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम-@twinklerkhanna
शादी से पहले ट्विंकल ने चेक की थी अक्षय की फैमिली की हेल्थ हिस्ट्री
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 17 जनवरी 2001 को शादी की थी। अपनी शादी को लेकर ट्विंकल खन्ना ने एक किस्सा साझा किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि शादी से पहले उन्होंने अक्षय कुमार को बिना बताए उनकी फैमिली की मेडिकल हिस्ट्री चैक करवाई थी। इसके पीछे ट्विंकल का कहना था कि आप शादी इसलिए करते हैं ताकि बच्चे हों। तो आप अपने खानदान में यह जेनेटिक स्ट्रेन ला रहे हैं। मैं जानना चाहती थी कि उनके खानदान में कौन-कौन सी बीमारियां हैं। उनके चाचाओं के बाल किस उम्र में झड़ गए थे। कंचन चाची की मौत किस बीमारी से हुई थी। बात में ट्विंकल ने बताया कि अक्षय ने ये सारे टेस्ट पास कर लिए थे। साथ ही ट्विंकल ने ये भी बताया था कि उनकी शादी को लेकर एक ज्योतिषी ने घोषणा की थी।
यह खबर भी पढ़ेंः क्या पति ने किया था सना खान का ब्रेनवॉश ? जानिए क्यों मेंहदी के वक्त पति का नाम नहीं बता पाई थीं एक्ट्रेस
छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे अक्षय
वर्कफ्रंट की बात करें अक्षय कुमार जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। वो मशहूर रियलिटी शो ‘व्हील्स ऑफ फॉर्च्यून’ को भारत में ला रहे हैं। अक्षय इस शो को होस्ट करेंगे। वहीं इस साल अक्षय की कई फिल्में भी रिलीज होनी हैं। इनमें प्रियदर्शन के साथ ‘भूत बंगला’ और वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ शामिल हैं। इसके अलावा प्रियदर्शन के साथ उनकी एक और फिल्म ‘हैवान’ की भी शूटिंग पूरी हो चुकी है, ऐसे में संभव है कि हैवान भी इसी साल के अंत तक रिलीज हो।