Box Office Collection: ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ के बीच अब ‘धमाल 4’ ने भी धमाकेदार एंट्री मार ली है। जानिए इन फिल्मों ने कल शनिवार को कितना कलेक्शन किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अजय देवगन की बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को रिलीज हो गई है। वहीं आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा को रिलीज हुए 1 हफ्ते से ज्यादा हो चुका है। इन सबके बीच वेलकम टू द जंगल भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। जानिए कल शनिवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
फिल्म 'धमाल 4'
- फोटो : इंस्टाग्राम
'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख के अलावा कई सितारों से सजी 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। जहां फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 14 करोड़ की कमाई की थी। वहीं शनिवार को इसकी कमाई में भारी उछाल देखने को मिला। शनिवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म ने दो दिन में टोटल 36.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
3 of 4
अल्फा मूवी रिव्यू
- फोटो : X
'अल्फा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा वीकएंड का भी ज्यादा फायदा नहीं उठा पाई। फिल्म ने शनिवार को 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 51.35 करोड़ का हो गया है। फिल्म ने आखिरकार 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बड़ी स्टारकास्ट के साथ रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल भी बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 2 हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं। इसने शनिवार को 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 127.65 करोड़ का हो गया है।