फिल्म 'धमाल 4'
- फोटो : इंस्टाग्राम
'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख के अलावा कई सितारों से सजी 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। जहां फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 14 करोड़ की कमाई की थी। वहीं शनिवार को इसकी कमाई में भारी उछाल देखने को मिला। शनिवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म ने दो दिन में टोटल 36.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।