फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deva Teaser: 'हैदर' वाला लुक, 'कबीर सिंह' वाला गुस्सा; देवा के टीजर में शाहिद का एक्शन देखा क्या?

Sun, 05 Jan 2025 01:02 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म देवा का टीजर कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है। टीजर में शाहिद म्यूजिक के साथ एक्शन करते नजर आए, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद आया।
विज्ञापन
देवा का टीजर हुआ रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर की एक्शन फिल्म देवा का टीजर आज रिलीज हो चुका है। टीजर के साथ यह जानकारी भी सामने आई कि फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा। वहीं देवा के टीजर से पहले ही शाहिद का लुक प्रशंसकों को पसंद आ चुका है और अब टीजर में शाहिद का म्यूजिक में एक्शन अवतार कबीर सिंह की याद दिला रहा है।
विज्ञापन


देवा का टीजर हुआ रिलीज
शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर देवा का टीजर जारी किया है और साथ ही कैप्शन में लिखा, डी डे यहां पर है, मचाना चालू..... देवा का टीजर अभी रिलीज हो चुका है।' देवा के टीजर को देखकर प्रशंसक भी लगातार कमेंट्स कर रहे हैं क्योंकि उन्हें यह बेहद पसंद आ रहा है।

कैसा है देवा का टीजर
देवा के टीजर में शाहिद बेखौफ अंदाज में खतरनाक एक्शन करते नजर आ रहे हैं। टीजर में शाहिद के एक्शन के साथ-साथ उनके डांस की भी झलक दिखाता नजर आया। शाहिद कपूर की फिल्म देवा में वह एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे।

 

फैंस को पसंद आ रहा है देवा का टीजर
'देवा' का टीजर शाहिद कपूर के प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। एक प्रशंसक ने लिखा, 'जबर्दस्त एक्शन।' एक और प्रशंसक ने लिखा, 'पुराने अवतार में लौट आए शाहिद कपूर।' एक और प्रशंसक ने लिखा, 'ब्लॉकबस्टर लोडिंग', एक और प्रशंसक ने लिखा, 'भाई आग लगा दी आपने, क्या टीजर है देवा का माइंड ब्लोइंग।'
Bhooth Bangla: अक्षय ने की भूत बंगला की शूटिंग शुरू, प्रियदर्शन फिल्म के लिए जयपुर रवाना हुए खिलाड़ी कुमार

 
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म देवा
शाहिद कपूर की फिल्म देवा 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन उससे पहले प्रशंसकों को फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर का इंतजार है। देवा को रोशन एंड्रयूज ने निर्देशित किया है। इस फिल्म को एक्सप्लोसिव एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसमें शाहिद का दमदार एक्शन और धांसू डांस देखने को मिलेगा। फिल्म में शाहिद के अलावा कुब्रा सैत, पूजा हेगड़े और पवेल गुलाटी नजर आएंगी।
Game Changer: राजनीतिक फिल्म गेम चेंजर में जुड़ा धांसू एंटरटेनमेंट, 3 नए गानों ने राम के फैंस को दिया सरप्राइज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें