कॉप फिल्मों की तरफ दीवानगी क्यों?
दर्शकों के बीच कॉप फिल्मों के प्रति इतनी दीवानगी क्यों है? इस पर पूजा हेगड़े का कहना है कि उन्हें खुद वर्दी वाले लोग हमेशा आकर्षित करते हैं। एक्शन और रोमांच से भरी फिल्मों को हर आयु वर्ग के लोग पसंद करते हैं। पूजा हेगड़े ने कहा कि 'एक अच्छी फिल्म, हमेशा अच्छी फिल्म होती है और आप एक अच्छी फिल्म को दबा नहीं सकते। यह भी हो सकता है कि इस दौर में लोगों को इस तरह की फिल्में पसंद आ रही हैं, मुझे नहीं पता। दर्शकों को क्या पसंद है इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता'।
31 जनवरी को रिलीज होगी देवा
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
कंटेंट देखकर फिल्मों का करती हैं चुनाव
अपनी करियर यात्रा पर पूजा हेगड़े का कहना है कि वह अलग-अलग किस्म की फिल्में करना चाहती हैं। अभिनेत्री का कहना है, 'मैं कई भाषाओं में काम कर रही हूं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि जहां भी कंटेंट अच्छा हो, वहां जाना चाहिए। मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी है। मेरा सफर हमेशा से ऐसा ही रहा है... सिर्फ पैन इंडिया फिल्म के मामले में ऐसा नहीं रहा है। मैंने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम किया है। मुझे हमेशा प्यार से स्वीकार किया गया। तारीफ हुई। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। सम्मान की बात है। इससे मुझे और ज्यादा मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है'। 'देवा' के बाद पूजा हेगड़े को फिल्म 'रेट्रो' में देखा जा सकेगा।
यह खबर भी पढ़ें:
Vedaraju Timber Death: निर्माता वेदराजू टिम्बर का 54 साल की उम्र में हुआ निधन, फेफड़ों से जुड़ी थी समस्या