फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देव डीडी' का ट्रेलर आया सामने, देखे 'लेडी देवदास' का धमाल

Wed, 12 Apr 2017 04:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
एकता कपूर की आने वाली वेब सीरीज 'देव डी डी' का ट्रेलर रीलीज कर दिया गया है। ये वेब सीरीज देवदास की कहानी पर आधारित है। देवदास के किरदार को चटपटा और मजेदार बनाने के लिए वेब सीरीज में देवदास का किरदार एक लड़की निभा रही हैं। 
विज्ञापन


ये ट्रेलर काफी मजेदार है, लीड रोल निभा रही देविका काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। वो हर उस काम को काम बेझिझक करती हैं जो लड़के प्यार में करते हैं, इस ट्रेलर में देविका ने ये साबित कर दिया कि लड़की अगर देवदास बन जाए तो वो लड़को को भी फेल कर सकती हैं। अपने हीरो के साथ लिप-लॉक और सेक्स सीन्स भी देविका ने बेहद बोल्डनेस के साथ दिये हैं। 

इसे भी पढे- अर्पिता ने पोस्ट की सलमान की जवानी की फोटो, साथ में बच्चा कौन है ?
  इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे लड़की एक लड़के के प्यार में सब कुछ भूलकर दीवानी हो जाती है और धोखा मिलने पर वो शराब से नाता जोड़ लेती है।  
विज्ञापन

वेब सीरीज का ट्रेलर देखें

आपको बता दें इस वेब सीरीज में विनोद खन्ना के भतीजे ने डेब्यू किया है। इसमें वो एक ऐसे लड़के का किरदार निभा रहें हैं जो मानता है कि बोल्ड लड़कियां सिर्फ टाइम पास के लिए बनी हैं ना कि शादी करने के लिए। वो देविका से प्यार करता है लेकिन उसके घरवाले देविका को बहू बनाने लायक नहीं समझते क्योंकि देविका बहुत बोल्ड है। इसलिए देविका देवदास बन जाती है।

इसे भी पढे- सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के जूते का यूं दिया जवाब, फोटो हो गई वायरल

आपको बता दें ऐसा माना जा रहा है कि इस वेब सीरीज में दो लड़कियों का लिप लॉक सीन भी दिखाया जा सकता है और हो सकता है सीरीज में बायसेक्सुअल का तड़का भी शामिल किया जाए। 
  अगली स्लाइड में देखें ट्रेलर का वीडियो।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें