सार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान एक वेडिंग इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट में जब भाईजान पहुंचे तो उनकी सिक्योरिटी काफी ज्यादा दिखी। हाल ही में एक्टर की सुरक्षा में चूक हुई, उनके घर में दो अनजान शख्स घुस आए थे। सलमान के हालिया वायरल वीडियो पर फैंस ने भी रिएक्ट किया है।
सलमान खान को पिछले कुछ समय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिल रही है। हाल ही में उनकी सुरक्षा में भी चूक हुई, दो अनजान लोग उनके घर में घुसने की कोशिश करते पकड़े गए। इस घटना के बाद से ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन घटनाओं के बीच भी सलमान खान एक शादी में शामिल होने पहुचे।
चारों तरफ नजर आए बॉडीगॉर्ड
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि सलमान खान गाड़ी से उतरते हैं तो उनके चारों तरफ बॉडीगॉर्ड नजर आते हैं। इनकी सुरक्षा में ही वह शादी के इवेंट में आगे बढ़ते हैं। जिस शख्स की शादी में सलमान खान शामिल हुए, वह भी उनका स्वागत करता है। शादी में मौजूद लोग सलमान खान को देखने के लिए बेताब नजर आए। थोड़ी देर इस शादी के इवेंट में रहने के बाद सलमान वहां से निकल जाते हैं।
फैंस ने दिए रिएक्शन
सलमान खान के इस वायरल वीडियो पर उनके फैंस ने भी रिएक्शन दिया है। एक यूजर लिखता है, ‘भाईजान हमेशा फिट, हैंडसम लगते हैं।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ इतना स्टारडम हासिल करने के लिए किसी को दूसरा जन्म लेना होगा।।’ कई और फैंस ने सलमान के लिए फायर, हार्ट इमोजी शेयर किए।
ये खबर भी पढ़ें:
Salman Khan: सलमान के घर के आस-पास मंडराना भी होगा मुश्किल, मुंबई पुलिस उठाने जा रही ये कदम
पिछले दिनों हुई सलमान की सुरक्षा में चूक
मंगलवार को सलमान खान की सिक्योरिटी में चूक हुई। एक युवक कार में पीछे छिपकर सलमान के बिल्डिंग परिसर में घुसने में कामयाब हो गया। सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। युवक का नाम जितेन्द्र कुमार सिंह है, जो छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है। फिर बुधवार रात एक अनजान महिला ने भी सलमान के घर में घुसने की कोशिश की। मुंबई पुलिस के मुताबिक ईशा छाबड़ा नाम की इस महिला ने रात को लगभग 3:30 बजे सलमान के घर में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि महिला बिल्डिंग की लिफ्ट से सीधे सलमान के फ्लैट तक जा पहुंची। बाद में गैलेक्सी अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड ने उस महिला को पकड़ लिया और बांद्रा पुलिस को सौंप दिया। बांद्रा पुलिस ने ईशा नाम की इस महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गुरुवार सुबह गिरफ्तार भी किया।