फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ikkis: ‘इक्कीस’ के टीजर संग सामने आई रिलीज डेट, धर्मेंद्र-अगस्त्य नंदा होंगे फिल्म का हिस्सा

Sat, 24 May 2025 11:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'इक्कीस' की काफी समय से चर्चा हो रही है। इस फिल्म में धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, अगस्त्य नंदा जैसे कलाकार हैं। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट और एक टीजर भी सामने आया है। जानिए कब रिलीज होगी यह फिल्म और क्या है इसकी कहानी?
विज्ञापन
अभिनेता धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनेश विजन प्रोड्यूस, श्रीराम राघवन निर्देशित फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में इसकी रिलीज डेट के बारे में जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन


टीजर में क्या दिखा 
फिल्म ‘इक्कीस’ की कहानी एक यंग आर्मी ऑफिसर अरुण खेतरपाल की है। महज 21 साल की उम्र में देश के लिए इस सैन्य अधिकारी ने बलिदान दिया था। फिल्म में अभिनेता धर्मेंद्र आर्मी ऑफिसर के पिता का किरदार निभा रहे हैं। वहीं अरुण खेतरपाल के रोल में अगस्त्य नंदा नजर आएंगे। फिल्म के टीजर में भी युद्ध, युवा सैन्य अधिकारी की बहादुरी की झलक मिल रही है। इस फिल्म के टीजर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्ट किया है, फिल्म के टीजर को सराहा है। 

ये खबर भी पढ़ें: Suhana Khan: डेटिंग की चर्चाओं के बीच फिर एकसाथ दिखे अगस्त्य-सुहाना, दोस्तों के साथ एंजॉय किया डिनर 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 
फिल्म ‘इक्कीस’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गांधी जंयती के दिन यह फिल्म दर्शक देख पाएंगे, इस फिल्म के जरिए सेना की बहादुरी, शौर्य की गाथा को जान पाएंगे। इस फिल्म से पहली बार अगस्त्य नंदा बड़े पर्दे पर कदम रखेंगे। इससे पहले उनकी एक फिल्म ‘आर्चीज’ ओटीटी पर रिलीज हुई थी, इस फिल्म से अगस्त्य नंदा ने एक्टिंग में डेब्यू किया था।  

ये खबर भी पढ़ें:Star Kids: खुशी कपूर से लेकर इब्राहिम अली खान तक, इन स्टारकिड्स ने ओटीटी के जरिए की बॉलीवुड में एंट्री

 

विज्ञापन



फिल्म में ये कलाकार भी आएंगे नजर
इस फिल्म में जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म में सिकंदर एक एक आर्मी ऑफिसर का रोल निभाएंगे। पिछले दिनों अपने किरदार के बारे में सिकंदर ने जानकारी साझा की थी और इसकी तैयारियों के बारे में बताया था। 

 

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें