चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के जरिए दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाली शहनाज गिल अक्सर खबरों में रहती हैं। अपनी मासूमियत और चुलबुले स्वभाव के कारण शहनाज फैंस की चहेती हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान शहनाज से जब पूछा गया कि वह किस एक्ट्रेस की तरह किरदार चाहती हैं तो शहनाज ने जवाब दिया था राधिका आप्टे। वही राधिका आप्टे अब शहनाज के चर्चित शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' के नए एपिसोड में मेहमान बनकर आई हैं।
Titli: टीवी शो 'तितली' का फर्स्ट लुक आउट, परफेक्ट लाइफ पार्टनर की तलाश करती नजर आईं नेहा सोलंकी
दोनों के बीच हुई मजेदार बात
शहनाज गिल अभिनय और सिंगिंग से अलग अपने यूट्यूब शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' की वजह से खूब चर्चा में रहती हैं। हर एपिसोड में शहनाज किसी न किसी फिल्मी हस्ती से बात करती नजर आती हैं। उनके इस शो में इस बार राधिका आप्टे मेहमान बनकर आई हैं। नए एपिसोड का प्रोमो शहनाज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे देखर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एक्ट्रेस के बीच मजेदार बातचीत हुई है।
Krrish 4: 'कृष 4' को लेकर नया अपडेट आया सामने, क्या करण मल्होत्रा करेंगे ऋतिक रोशन की फिल्म का निर्देशन?
राधिका से पूछे मजेदार सवाल
शहनाज प्रोमो में राधिका आप्टे से पूछती हैं, 'आपने लंदन में शादी की? तो इस पर राधिका ने कहा कि उन्होंने इसके लिए कुछ सोचा नहीं था। ब्रश करते हुए उन्होंने एक दिन तय किया कि शादी करते हैं। इसके बाद उन्होंने शादी कर ली। बातचीत के दौरान राधिका ने कहा कि पंजाबी बोलना काफी मुश्किल है, लेकिन डायरेक्टर इसकी डिमांड करते हैं। इस पर शहनाज ने कहा, 'उनको बोलो कि पंजाबन बैठी हुई है, फ्री है...उसको लो न! मैं तो और भी फिल्में कर लूंगी।' शहनाज का इशारा अपने लिए था।
फैंस को पसंद आया प्रोमो
बता दें कि शहनाज गिल ने बीते दिनों राधिका आप्टे की जमकर तारीफ की थी। साथ ही यह इच्छा जताई थी कि वह राधिका जैसे चुनौतीपूर्ण रोल करना चाहती हैं। अब अपने शो में राधिका को देख शहनाज बेहद खुश नजर आईं। प्रोमो देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहनाज के शो का यह एपिसोड काफी ज्यादा दिलचस्प है। फैंस भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
The Kerala Story: शशि थरूर ने द केरल स्टोरी पर दिया चैलेंज, कहा- धर्म परिवर्तन की बात साबित करो 1 करोड़ जीतो