फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: पैपराजी पर फूटा शहनाज गिल का गुस्सा, बोलीं- चुप हो जाओ...अपमान है ये

Sun, 15 Jan 2023 01:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शहनाज के इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस फेम शहनाज गिल अक्सर खबरों में रहती हैं। शहनाज अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वह अपने शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। शहनाज गिल के इस शो में अभी तक कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंच चुके हैं। बता दें कि अपने शो में शहनाज स्टार्स से उनकी लाइफ से जुड़े सवाल पूछती नजर आती हैं। इस बीच शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

Mirzapur 3: कालीन भैया या गुड्डू पंडित, कौन बनेगा 'मिर्जापुर' का बादशाह, तीसरे सीजन में खुलेंगे कई राज!

यह वीडियो वायरल भियानी के इंस्टाग्राम पोस्ट से साझा किया गया है। इसमें शहनाज मीडिया से बात करती नजर आ रही हैं। इस दौरान काफी शोर आ रहा था। दूसरे शख्स से बातचीत के दौरान ही एक अन्य शख्स बार-बार शहनाज का नाम लेकर उनसे सवाल पूछने की कोशिश कर रहा था, जिसे लेकर शहनाज का पारा हाई हो गया और उन्होंने पैपराजी की क्लास लगी दी। इसके बाद शहनाज गिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शहनाज कहती नजर आ रही हैं, 'यह अपमान है, अभी हम बात कर रहे हैं। आपको सुनना चाहिए। उनको बोलो चुप रहो।'
विज्ञापन


शहनाज के इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं। कोई एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहा है, कोई शहनाज की बात को एकदम पसंद नहीं कर रहा। एक यूजर ने लिखा, 'सही बात है शहनाज की। जब कोई बात कर रहा हो तो उसे सुनना चाहिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शहनाज के जो दिल में है, वहीं उनकी जुबां पर होता है। इसलिए, वह इतनी शानदार हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'शहनाज ने बिल्कुल सही कहा।'
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने बांटा 'मिशन मजनू' की शूटिंग के दौरान का अनुभव, बोलीं- मुश्किल रहा सफर
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल टीवी के बाद अब बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज गिल बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली हैं। 
TMKOC: तारक मेहता में वापस आ रही हैं 'टप्पू की मम्मी', 'दयाबेन' ने पोस्ट साझा कर दिए संकेत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें