डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की अगली फिल्म 'जट्टू इंजीनियर' का दूसरा पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि 'एमएसजी' नाम से मशहूर राम रहीम ने इसका पोस्टर अपने फैंस के लिए ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'यह आपको जोर से हंसाएगा। आप भी इस फनी राइड के लिए तैयार हो जाए'।
..And he will make you laugh out loud!
Get ready for a funny ride with
'SSS'!😂
Checkout #JattuEngineer2ndPoster pic.twitter.com/5GCLU1rz3h
— Dr.GURMEET RAM RAHIM (@Gurmeetramrahim) April 24, 2017
इससे पहले भी फिल्म 'जट्टू इंजीनियर' का एक पोस्टर रिलीज हो चुका है। जिसे देखकर लग रहा है कि राम रहीम फिल्म में डबल रोल निभाने वाले है।
इस फिल्म में गुरमीत राम रहीम के अलावा कई एक्टर्स हैं। खेल-कूद पर आधारित यह फिल्म युवाओं को ड्रग्स की बजाय खेल को बढ़ावा देने का संदेश दे रही है। इतना ही नहीं यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी परियोजना 'स्वच्छ भारत अभियान' पर भी रोशनी डालेगी।
ये भी पढ़े- चीन में 'फास्ट एंड फ्यूरियस 8' का नया रिकॉर्ड
'जट्टू इंजीनियर' का निर्देशन गुरमीत और उनकी बेटी मिलकर कर रहे हैं। गुरमीत राम रहीम ने फिल्म में एक्टिंग और निर्देशन के अलावा सिनेमैटोग्राफी, स्क्रिप्ट राइटिंग, सॉन्ग राइटिंग, सेट डिजाइनिंग, आर्ट डायरेक्शन डिपार्टमेंट जैसे सभी काम अपने ही जिम्मे रखे हैं।
ये भी पढ़े- 15 सालों की मशक्कत के बाद भी इस हीरो को नहीं मिली सक्सेस, हताश हो बन गया लेखक