फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिया खान आत्महत्या मामले में सूरज पंचोली के खिलाफ कोर्ट में ट्रायल शुरू

Thu, 15 Feb 2018 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान आत्महत्या मामले में आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के खिलाफ कोर्ट ने ट्रायल शुरू कर दिया है। सूरज पंचोली मुंबई के सेशन कोर्ट में पेश हुए। वहीं, इस मामले में गवाहों से पूछताछ के लिए कोर्ट ने पहले गवाह को समन भी जारी कर दिया है। अब अगली सुनवाई 21 फरवरी को होगी।

विज्ञापन


गवाह को कोर्ट ने भेजा समन, अगली सुनवाई 21 फरवरी को 

पिछली सुनवाई में सेशन कोर्ट ने जिया खान सुसाइड मामले में सूरज पंचोली पर आरोप तय करते हुए जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा 306 के तहत ट्रायल चलाने के आदेश दिए थे। इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान सूरज के वकील ने उनका बचाव करते हुए कहा था कि जिया ने यह कदम खुद उठाया था और उसमें सूरज पंचोली का कोई हाथ नही था।

पंचोली के वकील ने कहा था कि इस केस के चक्कर में सूरज का काफी समय पहले ही बर्बाद हो चुका है। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने भी सूरज को बड़ी राहत देते हुए उन पर और जांच रोकने के आदेश दे दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें