फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देओल परिवार को नहीं आता फिल्मों का प्रचार करना: शाहरुख

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान का मानना है कि धर्मेंद्र के बेटे सनी-बॉबी और बेटी ईशा देओल अपनी फिल्मों की प्रचार नहीं कर पाते हैं। शाहरुख ने ये बात किसी और से नहीं बल्कि धर्मेंद्र से कही। इसका खुलासा खुद गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र ने किया है।
विज्ञापन


मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का कहना है कि बॉलीवुड के स्टार शाहरुख खान ने एक बार उन्हें सलाह भी दी कि देओल परिवार को अपनी फिल्मों को चर्चा में लाने के लिए उनका अच्छी तरह से प्रचार और मार्केटिंग करनी चाहिए।

ऐसे समय में जब सभी सितारें अपनी फिल्मों के प्रचार के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं, देओल परिवार ने हमेशा चर्चाओं से दूर रहना पसंद किया है जिसकी वजह से माना जाता है कि उनकी फिल्मों के प्रदर्शन पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'ज्यादा प्रचार-प्रसार खुद की शेखी बंघारने जैसा'

मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र ने कहा कि ये हो सकता है कि कम प्रचार की वजह से फिल्म को नुकसान हो। उन्होने कहा कि 'अपने' एक अच्छी फिल्म थी और खेल विधा में उसकी तरह की कोई फिल्म नहीं थी। खेल विधा की कई फिल्मों को मीडिया से समर्थन मिला लेकिन हमारी फिल्म को नहीं मिला।

शाहरुख खान के फिल्म की ज्यादा मार्केटिंग पर धर्मेंद्र ने कहा कि मुझे लगता है कि फिल्म का प्रचार सही तरीके से किया जाना चाहिए। लेकिन मैं अपनी शेखी नहीं बंघार सकता। मुझे नहीं लगता कि यह सही है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल भी प्रचार में विश्वास नहीं रखते हैं। धर्मेंद्र का कहना है कि सनी को लगता है कि ज्यादा प्रचार करना अपनी शेखी बंघारने की तरह है।

धर्मेंद्र ने कहा कि वो एक किसान के बेटे हैं और कबड्डी खेल कर बड़े हुए हैं। लेकिन उन्हे आज भी लोग बहुत प्यार करते हैं और ये उनके लिए बड़ी बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें