'काला हिरण' फिल्म के खिलाफ सलमान खान ने किया कोर्ट का रूख
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘काला हिरण’ पर रोक की मांग की गई
सलमान खान के वकील निजाम पाशा ने आगे कहा कि फिल्म उन आपराधिक मामलों से जुड़ी है जिन पर मीडिया का काफी ध्यान गया है। काले हिरण के शिकार मामले का जिक्र करते हुए बताया गया कि इसमें चार एफआईआर दर्ज की गई थीं। सलमान खान को तीन मामलों में बरी कर दिया गया था, जबकि एक मामले की कार्यवाही लंबित है।
कोर्ट को बताया गया कि मीडिया में सलमान खान के बारे में मानहानि करने वाले बयान नियमित रूप से फैलाए जा रहे हैं और इसलिए फिल्म के खिलाफ रोक की मांग की जा रही है।
सलमान खान के वकील ने कोर्ट को यह भी बताया कि फिल्म ‘काला हिरण’ का ट्रेलर शुक्रवार सुबह जारी किया गया था। यह देखते हुए कि किसी भी अंतरिम आदेश पर विचार करने से पहले प्रतिवादियों को नोटिस जारी करना जरूरी है।
कोर्ट ने मेकर्स को जारी किया नोटिस
सलमान खान की यह याचिका प्रोड्यूसर अमित जानी, जानी फायरफॉक्स फिल्म्स, डायरेक्टर भरत श्रीनाटे, अक्षय पांडे और प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ दायर की गई थी। ऐसे में कोर्ट ने इस याचिका पर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
कोर्ट ने 'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' की रिलीज पर रोक लगाने के लिए सलमान खान की याचिका पर भी ध्यान दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 जून के लिए तय की गई।