फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सेट पर ऐसा कुछ…’, रणबीर-कैटरीना के रिश्ते पर विश्वनाथ का खुलासा; ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ का सुनाया किस्सा

Fri, 12 Jun 2026 06:21 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir Kapoor and Katrina Kaif: फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ में काम कर चुके एक्टर विश्वनाथ ने हाल ही में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के रिश्ते को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने 2009 में आई फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ साथ में काम किया था। अब उनके को-स्टार विश्वनाथ ने उनके रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें दोनों के बीच कोई रोमांस नजर नहीं आया। 

सेट पर ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा था

विज्ञापन

सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे सेट पर रणबीर और कैटरीना के रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो विश्वनाथ ने कहा, ‘सेट पर ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा था। वहां राजकुमार संतोषी सर मौजूद रहते थे, उनके सामने कुछ भी ऐसा होना मुश्किल था। सभी बहुत ही डिसिप्लिन में रहते थे। संतोषी सर एकदम शेर की तरह हैं और वो अपने काम में सभी को पूरी तरह लगा कर रखते थे, इसलिए हमने ऐसा कुछ नहीं देखा।’

उन्होंने कैटरीना कैफ की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने काम को लेकर बहुत फोकस्ड और प्रोफेशनल थीं।

विज्ञापन

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर-कैटरीना के रिलेशनशिप के बारे में 
अगर उनके रिश्ते की बात करें, तो रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के करीब आने की खबरें इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थीं। शुरुआत में दोनों ने खुद को सिर्फ दोस्त बताया, लेकिन धीरे-धीरे उनके अफेयर की खबरें बढ़ने लगीं। दोनों को कई बार साथ में इवेंट्स, छुट्टियों और फैमिली फंक्शन्स में देखा गया।

इसके बाद दोनों ने राजनीति और जग्गा जासूस जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया। साल 2014-15 के आसपास खबरें आईं कि दोनों साथ रहने लगे हैं और शादी की भी चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

ये भी पढ़ें- फैंस पर टिकेगा फैसला! राघव लॉरेंस ने की राजनीति में एंट्री, जनता की मांगी राय; क्या TVK में शामिल होंगे एक्टर?

लेकिन काफी समय तक साथ रहने के बाद उनका रिश्ता टूट गया। साल 2016 में खबर आई कि दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने ब्रेकअप की असली वजह सार्वजनिक तौर पर नहीं बताई और इस मामले में हमेशा चुप्पी बनाए रखी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें