फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamshera On OTT: इन शर्तों के साथ ओटीटी पर रिलीज हुई 'शमशेरा', कोर्ट ने दिया जुर्माना भरने का आदेश

Sat, 20 Aug 2022 05:07 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'शमशेरा' के मेकर्स पर कॉपीराइट का उल्लंघन करने के आरोप लगाया गया था, जिसकी वजह से फिल्म को बहुत मुश्किल से ओटीटी पर रिलीज करने की इजाजत मिली है।
विज्ञापन
शमशेरा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर ने इस साल फिल्म 'शमशेरा' से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'शमशेरा' को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था और रणबीर कपूर की कमबैक फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। फिल्म की कहानी ने दर्शकों को इस कदर निराश किया था कि बड़े बजट में बनी इस फिल्म ने महज 42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिससे मेकर्स और रणबीर दोनों को ही बड़ा झटका लगा था। फिल्म रिलीज होने के बाद अब 'शमशेरा' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। लेकिन इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज होने के लिए भी कई पापड़ बेलने पड़े हैं। 

विज्ञापन

दरअसल, रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'शमशेरा' के मेकर्स पर कॉपीराइट का उल्लंघन करने के आरोप लगाया गया था, जिसकी वजह से फिल्म को बहुत मुश्किल से ओटीटी पर रिलीज करने की इजाजत मिली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिक्रमजीत सिंह भुल्लर ने मेकर्स पर आरोप लगाया था कि ये फिल्म उनकी साहित्यिक रचना 'कबू ना छेड़ें खेत' की कॉपी है। बिक्रमजीत सिंह भुल्लर यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह मामला कोर्ट तक घसीटा था।

कोर्ट में सुनवाई के बाद जस्टिस ज्योति सिंह ने बहुत सी शर्तों के साथ 'शमशेरा' को ओटीटी पर रिलीज करने का आदेश दिया है। आदेश में कहा गया है कि, 'मेकर्स को फिल्म को रिलीज करने से पहले रजिस्ट्री के साथ 1 करोड़ रुपये जमा करने पड़ेंगे। अगर मेकर्स 22 अगस्त तक जुर्माना नहीं जमा कर पाते हैं, तो ऐसे में फिल्म 23 अगस्त को ओटीटी से हटा दी जाएगी।'  
विज्ञापन

केस की सुनवाई कर रहीं जस्टिस ज्योति सिंह ने फिल्म को लेकर कहा है कि, 'फिल्म पिछले महीने थिएटर्स में रिलीज हुई थी और 19 अगस्त को ओटीटी पर आने वाली थी। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच इक्विटी बैलेंस करने के लिए फिल्म को रिलीज करना ही उचित होगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें