बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका पर आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने एक बार फिर जैकलीन की अंतरिम जमानत बढ़ा दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख भी दे दी है। एएनआई के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले की अगली सुनवाई अब 24 और 25 नवंबर को होगी। बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें पिछले महीने अंतरिम बेल दी थी।