फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepti Naval: सहेली स्मिता पाटिल को याद कर भावुक हुईं दीप्ति नवल, तस्वीर साझा कर बोलीं- जिंदगी के इस मोड़...

Wed, 27 Jul 2022 11:50 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शबाना आजमी, दीप्ति नवल और दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल तीनों ने ही फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। इन तीनों को इनकी दोस्ती के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में दीप्ति नवल ने एक पुरानी तस्वीर साझा करके एक बार फिर इसे ताजा कर दिया है। 
विज्ञापन
Shabana Azmi, Deepti Naval, Smita Patil - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शबाना आजमी, दीप्ति नवल और दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल तीनों ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। शानदार अभिनय की बात होती है तो इन तीनों का नाम अपने आप याद हो आता है। लेकिन, अभिनय के साथ-साथ इन तीनों को एक और चीज के लिए जाना जाता है और वो है इनकी दोस्ती। जी हां, तीनों अभिनेत्रियां अच्छी सहेलियां रही हैं। इन्होंने अभिनय ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री में दोस्ती की भी मिसाल पेश की है। हालांकि, अभिनेत्री स्मिता पाटिल वक्त से पहले ही यह दुनिया छोड़ गईं। मगर, फैंस के साथ-साथ दोस्त दीप्ति नवल और शबाना आजमी की यादों में वह आज भी जिंदा हैं। वक्त-बेवक्त वे आज भी अपनी पक्की सहेली को याद करती हैं। हाल ही में दीप्ति नवल ने अपनी पुरानी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें यह तिगड़ी नजर आ रही है।

विज्ञापन

स्मिता को याद कर भावुक हुईं
अभिनेत्री-निर्देशक दीप्ति नवल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इसमें दीप्ति नवल, शबाना आजमी और स्मिता पाटिल तीनों युवा नजर आ रही हैं। तीनों का लुक काफी शानदार लग रहा है। शबाना आजमी और दीप्ति नवल ने जहां स्कर्ट टॉप पहन रखे हैं, वहीं स्मिता पाटिल जींस और शर्ट में नजर आ रही हैं।

लिखा भावुक कैप्शन
इस तस्वीर को साझा करते हुए दीप्ति नवल ने अपने पुराने दिनों को याद किया है। उन्होंने इसके साथ एक शानदार कैप्शन लिखा है, जिससे पता चल रहा है कि वह आज भी स्मिता पाटिल को अपनी जिंदगी में बेहद मिस करती हैं। दीप्ति ने लिखा है, 'जीवन के इस मोड़ पर स्मिता की कमी महसूस होती है!' 
विज्ञापन

फैंस ने दी प्रतिक्रिया
इस तस्वीर पर सेलेब्स और फैंस की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। गुल पनाग ने तस्वीर पर हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट किया है, 'ब्यूटी विद ब्रेन'। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है, 'मुझे यह तस्वीर बेहद पसंद है।' एक यूजर ने लिखा, 'आप तीनों की जोड़ी मेरी ऑल टाइम फेवरेट है।' बता दें कि स्मिता पाटिल ने राज बब्बर से विवाह किया था। बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के कुछ ही दिन बाद उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें