दीपिका पादुकोण ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बारे में ऐसी बात कह दी कि हर कोई हक्का बक्का रह गया। दीपिका से इतने बेबाक जवाब की उम्मीद नहीं की जा रही थी।
वैसे रणबीर और दीपिका दोनों को ही दिलफेंक कलाकारों की सूची में शामिल किया जाता है जो बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड बदलने में माहिर हैं। दीपिका और रणबीर की प्रेम कहानी बॉलीवुड के गलियारों में खूब गूंजी थी लेकिन अब दोनों ही कलाकार अपना-अपना प्यार ढूंढ चुके हैं और एक दूसरे को अच्छा दोस्त बता रहे हैं।
दीपिका ने तो पहले रणबीर के नाम का टैटू तक बनवा लिया था। लेकिन अब बदलते रिश्तों के बाद दीपिका ने एक ऐसी बात कह दी है जो आपको अचंभे में डाल सकती है।