फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैटरीना नहीं दीपिका बनेंगी रणबीर की पत्नी!

विज्ञापन
विज्ञापन
कहां तो रणबीर कपूर की कैटरीना कैफ से शादी की खबरें बॉलीवुड के गलियारों में गूंज रहीं थीं और कहां हम आपको ये खबर देने जा रहे हैं कि रणबीर कपूर की शादी कैटरीना से नहीं बल्कि उनकी पूर्व प्रेमिका दीपिका पादुकोण से होने जा रही है।
विज्ञापन


इस खबर को जानकर आप पूरी तरह से चौंक जाएंगे। आखिर ऐसा क्या हो गया कि रणबीर, कैटरीना की बजाए आखिर दीपिका को पत्नी बनाने के लिए कैसे तैयार हो गए।

कहीं ये दीपिका की सुपरहिट होती फिल्मों के कारण तो नहीं हो रहा। कहीं दीपिका के स्टारडम ने रणबीर को फिर से उनका बनने के लिए मजबूर तो नहीं कर दिया जानिए क्या है पूरा माजरा।
Trending Videos
विज्ञापन

और दोनों बन जाएंगे पति पत्नी

अपने दिमाग के घोड़े ज्यादा न दौड़ाए क्योंकि दीपिका के ऑन स्क्रीन रणबीर की पत्नी बनने की खबरें हैं न कि रियल लाइफ में। खबर है कि फिल्म 'शानदार' के बाद एक और फिल्म जो संजू बाबा की बायोपिक होगी उसमें रणबीर और दीपिका फिर साथ नजर आ सकते हैं।​

​निर्देशक राजकुमार हिरानी ​अब ​संजय दत्त की ​जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। वहीं अभी तक चर्चा थी कि रणबीर कपूर शायद फिल्म में संजय दत्त की भूमिका में नजर आ सकते हैं अब खबर है कि ऐसा सच में होने जा रहा है।

सुनने में आया है कि हिरानी ने इस किरदार के लिए रणबीर कपूर को चुन लिया है वहीं उनकी हीरोइन के किरदार में और कोई नहीं बल्कि खुद दीपिका होंगी।​​

​ फिल्म में दीपिका ​रणबीर की पत्नी का किरदार निभाती नजर आ सकती है। बताया जाता है कि हिरानी फिल्म ​'​पीकू​'​ में दीपिका के काम से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने इस फिल्म में दीपिका के काम की जमकर सराहना की। दोनों के बीच करीब आधे घंटे की बातचीत भी हुई है।​​

​ माना जा रहा है कि हिरानी ने दीपिका से संजय दत्त की बायोपिक में काम के लिए कहा है। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें