सुनने में आ रहा है कि दीपिका पादुकोण की दो-दो बड़ी फ़िल्में सिल्वर स्क्रीन पर टकरा सकती हैं। क्योंकि दोनों ही इस साल के अंत में रिलीज होने जा रही हैं।
इन दो फिल्मों में से एक है संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' और दूसरी है इम्तियाज अली की 'तमाशा'। जहाँ दीपिका 'तमाशा' में पूर्व प्रेमी रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी वहीं 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा भी होंगी।
एक और तो दीपिका की फिल्मों के आपस में टकराने के आसार हैं वहीं दूसरी और इन दिनों दीपिका खुद भी अपनी इन्हीं दो फिल्मों के बीच की शूटिंग के व्यस्त कार्यक्रम से जूझ रही है।
क्योंकि इन दिनों दोनों ही फिल्मों की शूटिंग चल रही है और उन पर इन दोनों को ही समय पर पूरा करने का दबाव है।
सिर्फ इतना ही नही दीपिका के पास 'तमाशा' शूट करने के सिर्फ पांच दिन बचे हैं और उन्हें इन्ही पांच दिनों में यह शूट पूरा करना है।
वहीं दूसरी और उन्हें 'बाजीराव मस्तानी' का वह शूट कार्यक्रम भी फटाफट पूरा करना है जिसमें वह प्रियंका के साथ नजर आएंगी और उन्हें यह शूट जल्द खत्म करना है क्योंकि उसके बाद प्रियंका को भी अपनी आगामी फिल्म 'गंगाजल' के लिए शहर से बाहर जाना है।