फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल को सेट पर देख शाहरुख के दिल में फिर से कुछ-कुछ होता है

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान करीब पांच साल बाद अभिनेत्री काजोल के साथ 'दिलवाले' में काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपने पुराने दिन याद आ रहे हैं।
विज्ञापन


शाहरुख़ इस से पहले अंतिम बार फिल्म 'माय नेम इज खान' (2012) में नजर आए थे। शाहरुख (49) ने शनिवार को ट्विटर पर एक फोटो कोलाज पोस्ट किया।

यह कोलाज 'बाजीगर' (1993) से शुरू होकर 'करण अर्जुन' (1995), 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (1995), 'कुछ कुछ होता है' (1998) और 'माय नेम इज खान' (2010) तक का उनका सफर बयां करता है।

उनकी 'दिलवाले' इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। शाहरुख ने कोलाज के कैप्शन में लिखा, "कभी-कभी उन सफर पर विचार करना अच्छा होता है, जो आपको एक नई मंजिल पर ले जाते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया फोटो

शाहरुख ने शुक्रवार को 'दिलवाले' के सेट पर काजोल की मौजूदगी वाला एक फोटो यह कहते हुए पोस्ट किया, "हमारी उम्र को हमारे दोस्तों से आंकें, वर्षो से नहीं।

हमारी जिंदगी को हमारी मुस्कान से आंकें, आंसुओं से नहीं। लेनन (इंग्लिश गायक)। उस उसूल से यह टीम चिरयुवा है।"​​'दिलवाले' में वरुण धवन, कृति सानन, बोमन ईरानी और जॉनी लीवर भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें