बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी शादी की वजह से काफी चर्चा में है। 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी करके यह जोड़ा रविवार को लौटा है। मुंबई आते ही अब इनके रिप्सेशन पार्टी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। इस बीच दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीरें सामने आ गए हैं। यह तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली में शाही शादी रचाई। अब धीरे-धीरे शादी की रस्मों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस स्टार कपल ने कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की है। इस दौरान मीडिया को समारोह से पूरी तरह दूर रखा गया, जिससे उनकी शादी की तस्वीरें तुरंत नहीं दिख सकीं। इनमें से कुछ फोटो रणवीर सिंह ने भी शेयर की हैं । एक फोटो में रणवीर, दीपिका की मांग भरते नजर आ रहे हैं । शायद ये रणवीर की फेवरेट तस्वीरों में से एक होगी ।
विज्ञापन
3 of 7
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
अब शादी के पांच दिन बात आई इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह काफी खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। कुछ तस्वीरें तो शादी के दौरान होने वाली रस्मों की हैं। शादी की तस्वीर से पहले दीपिका की मेहंदी की तस्वीरें भी आमने आई। इन तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि दीपिका मेहंदी की रस्म के दौरान काफी खूबसूरत लग रही थीं।
4 of 7
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
इस रस्म में दीपिका और रणवीर ने पीच कलर के कपड़े पहने। दीपिका के रॉयल लहंगे से तो नजरें हटाना ही मुश्किल होगा। कुछ तस्वीरों में दीपिका और रणवीर झूमते हुए भी नजर आ रहे हैं । मेहंदी रस्म के वेन्यू का खूबसूरत नजारा देखने लायक है। इसके अलावा कोंकणी रिवाजों से हुई शादी की तस्वीरें भी लीक हो गई हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि 21 नवंबर को बेंगलुरु और फिर 28 नवंबर को मुंबई रिसेप्शन होगा । रणवीर और दीपिका 20 नवंबर की सुबह ही बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए । दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया । एक बार रणवीर-दीपिका एक जैसे कपड़ों में नजर आए । यहां रणवीर ने व्हाइट कलर के कुर्ता -पायजामा के साथ फ्लोरल जैकेट पहनी थी ।
विज्ञापन
6 of 7
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
वहीं दीपिका ऑफ व्हाइट कलर के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं । एक नई दुल्हन की तरह उन्होंन मांग में सिंदूर, मंगलसूत्र और और हाथों में चूड़ा पहना हुआ था । बता दें कि बेंगलुरु में होने वाला रिसेप्शन पांच सितारा होटल 'द लीला पैलेस' में होगा ।
रणवीर ने बारात ले जाने के लिए इटली में एक रॉयल विंटेज बोट ली थी। इस रॉयल विंटेज बोट के लिए 4 करोड़ रुपए खर्च किए। ये वो खर्च हैं जिनके बारे में मीडिया में जानकारी आई है । इसके अलावा शादी में आने-जाने का खर्च, दो रीति-रिवाजों से हुई शादी का खर्च, भव्य सजावट, खानपान सहित और भी कई आयोजन रहे, जिनपर दोनों ने जो खर्चा किया उसका कोई हिसाब नहीं है।