फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस डायरेक्टर से चोरी-छिपे मिल रही हैं दीपिका पादुकोण, आखिर क्या है वजह

Sun, 01 Jul 2018 01:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पास सुपरवुमन वाली फिल्म के अलावा कोई और खास फिल्म नहीं है। इस बीच ऐसी खबर आ रहा हैं कि दीपिका पादुकोण साल 2015  में आई सुपरहिट फिल्म 'मसान' के डायरेक्टर नीरज घायवान से मुलाकात कर रही हैं। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार नीरज घायवान इन दिनों एक फिल्म की कहानी लिखने में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि महिला केंद्रित उनकी यह कहानी जल्द पूरी होने वाली है। 
विज्ञापन


इस फिल्म के लिए नीरज घायवान ने दीपिका पादुकोण को कास्ट करने का फैसला किया है। इसलिए दीपिका और नीरज कई बार मुलाकत कर चुके हैं। हालांकि इस सिलसिले में इन दोनों ने अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं की है। बताया जा रहा है कि अगर दीपिका और नीरज के बीच सब कुछ ठीक रहता है तो यह फिल्म अगले साल के बीच में रिलीज होगी। 

बात करें दीपिका पादुकोण के सुपरवुमन प्रोजेक्ट की तो फिल्म में वह सुपर शक्तियों से लैस रहेंगी। फिल्म को एक स्टूडियो ने हरी झंडी दिखा दी है और जल्द ही इसकी घोषणा भी की जाएगी। यह बड़े बजट की फिल्म होगी जिसे दुनियाभर में धूम मचाने वाली हॉलीवुड फिल्म 'वंडरवुमन' की तर्ज पर बनाया जाएगा। 'वंडरवुमन' फिल्मों में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें