फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सलमान के 'दबंग टूर' में कटरीना और जैकलीन के बीच हुई थी लड़ाई, खुद किया खुलासा

Sun, 01 Jul 2018 11:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान इन दिनों अपने 'दबंग टूर' की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। इस बार यह टूर अमेरिका जा पहुंचा है। इस बार सलमान के साथ उनकी लीडिंग एक्ट्रेस कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, सोनाक्षी सिन्हा और डेजी शाह नजर आ रही हैं। अमेरिका के दर्शक सलमान के 'दबंग टूर' का काफी आनंद भी ले रहे हैं। इस बीच मीडिया में यह खबरें आई हैं कि एक्ट्रेस कटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडिस का शो के दौरान झगड़ा हुआ।
विज्ञापन


हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह कहना मुश्किल है, क्योंकि इन दोनों एक्ट्रेस ने 'दबंग टूर' में परफॉर्मेंस के दौरान एक-दूसरे के साथ की फोटोज अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पता हो कि सलमान खान की इन दोनों एक्ट्रेस के बीच हमेशा से कोल्ड वॉर वाली स्थिति रही है। यही वजह है कि 'दबंग टूर' के दौरान कटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडिस की कोई भी परफॉर्मेंस साथ में नहीं की।

यही नहीं सलमान खान ने शो से पहले ही आयोजकों और इवेंट मैनेजर को साफ शब्दों में कहा था कि ऐसा कोई कॉन्सर्ट ना रखें जिसमें दोनों एक्ट्रेस का आमना-सामना हो। कटरीना और जैकलीन के बीच ये कोल्ड वार कितनी गंभीर है उसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अमेरिका में यह जिस होटल के कमरे में रुकीं वह अलग-अलग फ्लोर पर हैं।
विज्ञापन


हालांकि दोनों एक्ट्रेसेस के बीच विवाद किस बात को लेकर है अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। वहीं फीस की बात करें तो इस टूर में सलमान खान के बाद कटरीना ही सबसे बड़ी स्टार हैं। कटरीना कैफ को सोनाक्षी और जैकलीन से ज्यादा फीस मिल रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें