फिल्म 'बदलापुर' ने वरुण धवन को काफी लोकप्रिता दिलाई थी। हाल ही में सामने आया है कि इस फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि दिनेश विजन श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'बदलापुर' के सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहें हैं।
इसके साथ ही भी बताया जा रहा है कि फिल्म में उनकी सबसे पसंदीदा हीरोइन दीपिका पादुकोण लीड रोल में होंगी। आपको बता दें कि 'बदलापुर' में वरुण धवन एक ऐसी भूमिका निभाई थी जो अपनी पत्नी और बच्चों की मौत का बदला लेता है।
वहीं अब बताया जा रहा है कि सीक्वल में भी कुथ ऐसी ही कहानी के साथ अलग कास्ट होगी। बताया जा रहा है कि साल 2018 के अंत तक ये फिल्म आएगी। इससे पहले दिनेश विजन ने दीपिका के साथ 'कॉकटेल', 'लव आज कल' और 'फाइंडिंग फैनी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।