फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में शामिल होंगी दीपिका पादुकोण

Mon, 11 Nov 2019 12:50 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Deepika Padukone - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण समेत कई अभिनेता व राजनेता विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में शामिल होंगे। इसमें 100 से अधिक भारतीय कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन


स्विट्जरलैंड में खूबसूरत रिसॉर्ट शहर दावोस में होने वाले सालाना सम्मेलन में इस बात पर विचार किया जाएगा कि दुनिया को एकजुट और मजबूत बनाने के लिए क्या-क्या प्रयास किए जाने की जरूरत है।  इस बार डब्ल्यूईएफ के सालाना सम्मेलन में अधिक संख्या में दुनिया भर के धनाढ्य और ताकतवर लोगों के शामिल होने की संभावना है। 

इसका कारण सम्मेलन की यह 50वीं वर्षगांठ है। इस बात के भी संकेत हैं कि सम्मेलन में कई शीर्ष राजनेता भी शामिल होंगे। अगले साल 20-24 जनवरी को होने वाले सम्मेलन में शामिल होने वाले लोगों की घोषणा बाद में की जाएगी। लेकिन ऐसी संभावना है कि सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लदिमीर पुतिन दोनों शामिल होंगे। पिछली बार ये दोनों नेता दावोस बैठक में शामिल नहीं हुए थे। एक अनुमान के अनुसार सम्मेलन में 3,000 वैश्विक नेता शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें