मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने रविवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए। भारी भीड़ के बीच उन्होंने बाबा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद कपिल शर्मा ने अयोध्या मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर भी बात की। कपिल शर्मा का बाबा महाकाल के दर्शन करते हुए वीडियो भी सामने आया है। वहीं मीडिया ने बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा कि बाबा महाकाल ने उन्होंने क्या मांगा ? तो इस बात कपिल ने हंसते हुए जवाब और कहा कि इतनी भीड़ थी कि कुछ मांगने का मौका ही नहीं मिला।
इसके अलावा बाबा महाकाल को लेकर अपने अनुभव को साझा करते हुए कपिल शर्मा बोले कि वह दूसरी बार दर्शन करने आये हैं। उन्होंने कहा कि वह जब भी इंदौर आते हैं तो बाबा महाकाल के दर्शन जरूर करके जाते हैं। अयोध्या राम मंदिर के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कपिल शर्मा ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने जो भी फैसला दिया है वह हम सभी को मानना चाहिए।
पता हो कि अयोध्या विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया। पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने 40 दिनों की सुनवाई के बाद यह फैसला दिया। पीठ ने विवादित जमीन पर रामलला के हक में निर्णय सुनाया। मुस्लिमों को मस्जिद के लिए अलग जमीन दी जाएगी।