फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात पार्टी से लौट रही अभिनेत्री ने भिड दी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
धारावाहिक 'और प्यार हो गया' की अवनी यानि कांची सिंह को पुलिस ने समन जारी किया है। बंगुर नगर पुलिस स्टेशन ने उनको समन भेजा है। अभिनेत्री पर अपनी कार दूसरी कार से भिड़ा देने का आरोप है।
विज्ञापन


ये घटना सुबह के दो बजे हुई जब अभिनेत्री अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रही थी। दुर्घटना के बाद उन्होने दूसरी कार के ड्राइवर को थप्पड भी जड़ दिए। ये कार कॉल सेंटर की थी।

मौके पर पहुंची पुलिस अभिनेत्री को जांच के लिए अस्पताल ले गई। हालांकि जांच में पाया गया कि अभिनेत्री ने शराब नही पी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

दोनो पक्षों ने मामला सुलझाया

इसके बाद अभिनेत्री के पिता थाने पहुंचे और अभिनेत्री को साथ लाए। दूसरी कार के ड्राइवर की दुर्घटना के कारण दो अंगुलियां टूट गई। ये कॉल सेंटर क कार ड्राइवर अभिनेत्री को ऐसे ही छोड़ना नही चाहता था। वो अपने लिए मुआवजे का मांग कर रहा था।

सुबह साढ़े छह बजे घर पहुंची कांची ने कहा कि हां उनके साथ दुर्घटना घटी थी। लेकिन इसमें मेंरा कोई दोष नही था। मेरे लगातार हॉर्न देने के बावजूद उसने साइड नही दी। जिससे मेरी कार उससे भिड़ गई। उसके बदतमीजी करने पर मैने उसे थप्पड़ मारा था। लेकिन थाने में जाने के बाद मामला सुलझ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें