फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पैपराजी ने रणवीर सिंह को बुलाया 'धुरंधर', दीपिका पादुकोण ने दिया ऐसा रिएक्शन; देखें वायरल वीडियो

Sun, 11 Jan 2026 10:15 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepika Padukone and Ranveer Singh Viral Video: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण न्यू यॉर्क से मुंबई लौट आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दीपिका और रणवीर ने पैपराजी को जमकर पोज दिए।
विज्ञापन
दीपिका और रणवीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी दोस्त स्नेहा रामाचंदर की शादी में न्यूयॉर्क गए थे। आज दोनों शादी से वापस लौट आए हैं। शादी में शामिल होने के बाद दोनों रविवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, जहां पैपराजी ने उनकी जमकर तस्वीरें क्लिक कीं।

विज्ञापन

'धुरंधर' सुनकर दीपिका का रिएक्शन
एयरपोर्ट पर पैपराजी ने रणवीर और दीपिका को देखा। दोनों ने एक जैसी ब्लैक लेदर जैकेट और नीली जींस पहनी हुई थी। उन्होंने धूप का चश्मा भी लगाया हुआ था, ताकि कैमरे की फ्लैश से आंखें बच सकें। भीड़ और शोर के बीच से गुजरते हुए दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ रखा था। एक पैपराजी ने रणवीर को 'धुरंधर' कहा, तो दीपिका के चेहरे पर प्यारी-सी मुस्कान आ गई। बाद में दोनों ने पैपराजी को हाथ हिलाकर बाय किया। रणवीर ने उनसे थोड़ा दूर रहने की भी विनती की। फिर वे अपनी कार में बैठकर चले गए। फैंस उन्हें एक साथ देखकर बहुत खुश हुए। 
विज्ञापन

किस फिल्म में नजर आएंगे रणवीर और दीपिका?
आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर' का दूसरा भाग इस साल मार्च में रिलीज होगा। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर दीपिका एक्टर शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' और एटली की अगली फिल्म में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: जब महाराज जी से मिलने पहुंचे छोटा भीम और डोरेमॉन, देखें वॉयस आर्टिस्ट सोनल कौशल का वायरल वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें