कहां हो रही है दीपिका के दोस्त की शादी?
स्नेहा रामचंदर की शादी न्यूयॉर्क में हो रही है, जहां दीपिका अपनी दोस्त की शादी में ब्राइड्समेड बनी हुई हैं। शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें दीपिका बहुत खूबसूरत लग रही हैं। एक खास फोटो में वो बैंगनी रंग की बंधनी (प्रिंटेड) डिजाइनर साड़ी पहने नजर आ रही हैं। साड़ी में खूबसूरत बॉर्डर है, और साथ में एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज, मैचिंग चोकर, बड़ी बालियां और चूड़ियां पहनी हैं। उनके बाल सुंदर जूड़े में बंधे हुए हैं।
क्या दीपिका की शादी में शामिल हुए रणवीर?
रणवीर सिंह भी न्यूयॉर्क पहुंचे हैं और शादी की रस्मों में शामिल हो रहे हैं। दीपिका और रणवीर दोनों ने नया साल 2026 की शुरुआत से ही न्यूयॉर्क में बिताया है। रणवीर और दीपिका के कई फोटो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहे हैं।
'धुरंधर 2' कब रिलीज होगी?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर पार्ट 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक्शन थ्रिलर है, जिसमें आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी अपने पुराने रोल में वापस आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:जब महाराज जी से मिलने पहुंचे छोटा भीम और डोरेमॉन, देखें वॉयस आर्टिस्ट सोनल कौशल का वायरल वीडियो