फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: रेड ड्रेस में दीपिका पादुकोण ने शेयर कीं 4 बोल्ड तस्वीरें, जान्हवी कपूर ने किया यह कमेंट

Sat, 22 Jan 2022 06:42 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब दीपिका पादुकोण ने शनिवार को को इंस्टाग्राम पर अपनी चार बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब दीपिका पादुकोण ने शनिवार को को इंस्टाग्राम पर अपनी चार बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण ने रेड ड्रेस पहन रखी है और अलग-अलग पोज में उनका सेक्सी और हॉट अवतार दिख रहा है।

विज्ञापन


दीपिका पादुकोण की इन तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और उनके लुक को खूबसूरत बता रहे हैं। गौरतलब है कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और सिद्धांत की फिल्म 'गहराइयां' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में अनन्या पांडे भी हैं। ट्रेलर में सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण के बीच कई बोल्ड सीन्स भी दिखाये गये हैं। इस फिल्म को शकुन बत्रा ने डायरेक्ट किया है। अब दीपिका पादुकोण ने अपना जो बोल्ड लुक प्रशंसकों के साथ साझा किया है, उस पर जमकर टिप्पणियां आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी दीपिका पादुकोण की बोल्ड तस्वीरों पर कमेंट किया है। उन्होंने इन तस्वीरों के नीच आग वाली इमोजी बनाई है। जिसका साफ इशारा है कि दीपिका पादुकोण ने इन बोल्ड तस्वीरों के जरिए इंटरनेट पर आग लगा दी है। दीपिका पादुकोण की इन तस्वीरों को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। फिल्म गहराइयां में अंतरंग दृश्यों को लेकर दीपिका पादुकोण का कहना है कि ऐसे दृश्यों को करना आसान हो जाता है, जब आप अपने निर्देशक के इरादों को जानते हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें