फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: 'भारत को कई बार ऑस्कर से वंचित रखा गया', दीपिका का बयान बटोर रहा सुर्खियां

Mon, 24 Mar 2025 12:56 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepika Padukone on Oscars: दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर पुरस्कारों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में वह इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह के आयोजन पर सवाल उठाती दिखीं।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में ऑस्कर पुरस्कारों  को लेकर अपनी बात रखी। 2023 में ऑस्कर में अपनी मौजूदगी से सुर्खियां बटोरने वाली दीपिका ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने भारतीय फिल्मों को ऑस्कर में पहचान न मिलने पर दुख जताया। यह वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है।

विज्ञापन

Bollywood Stars Comeback: इन स्टार्स ने किया बॉलीवुड कमबैक, वहीं कुछ का नाम जल्द होगा शामिल, देखें पूरी लिस्ट

Trending Videos

किसे ऑस्कर मिलने पर खुश हैं दीपिका?
हाल ही में भारतीय फिल्में 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' और 'लापता लेडीज' ने ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स पर खूब तारीफ बटोरी। हालांकि, ऑस्कर 2025 की फाइनल लिस्ट में इन फिल्मों को जगह नहीं मिली, जिससे भारतीय फैंस का दिल टूट गया। इस बीच दीपिका ने अपने वीडियो में ऑस्कर से जुड़े एक सवाल का जवाब दिया। उनसे पूछा गया, "ऑस्कर की कौन सी जीत आपके लिए खास रही?" दीपिका ने कहा कि वह 51 साल के एक्टर एड्रियन ब्रॉडी की जीत से बहुत खुश हैं। एड्रियन ने इस साल फिल्म 'द ब्रूटालिस्ट' के लिए अपना दूसरा ऑस्कर जीता। इससे पहले उन्होंने 2003 में 'द पियानिस्ट' के लिए ऑस्कर हासिल किया था। मेकअप सेशन के दौरान दीपिका ने कहा, "मैं एड्रियन ब्रॉडी के लिए बहुत खुश हूं।"
Prithviraj Sukumaran: मैंने कभी रजनी सर से इस बारे में बात नहीं की, ब्रो डैडी के तमिल रीमेक पर दिलचस्प खुलासा

'भारत को कई बार ऑस्कर से रखा गया वंचित'
दीपिका ने आगे भारतीय फिल्मों और टैलेंट को ऑस्कर में पहचान न मिलने की बात पर भी खुलकर बोला। उन्होंने कहा, "भारत को कई बार ऑस्कर से वंचित रखा गया है। कई ऐसी फिल्में और टैलेंट हैं जो अवॉर्ड के हकदार थे, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।" हालांकि, दीपिका ने एक खास पल को याद करते हुए अपनी भावनाएं भी साझा कीं। उन्होंने साझा किया कि जब 2023 में एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' को ऑस्कर मिला तो वह बहुत भावुक हो गई थीं। दीपिका ने कहा, "मैं ऑडियंस में बैठी थी। जब 'आरआरआर' के नाम की घोषणा हुई तो मैं भावुक हो गई। यह मेरे लिए बहुत खास पल था। भले ही मैं उस फिल्म का हिस्सा नहीं थी, लेकिन एक भारतीय होने के नाते यह जीत मेरे लिए बहुत मायने रखती थी।"

विज्ञापन

इस फिल्म में आएंगी नजर
दीपिका ने 2023 के ऑस्कर समारोह में 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' को प्रेजेंट किया था। इस गाने ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर जीता था। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार 'सिंघम रिटर्न्स' में देखा गया था। इसके बाद वह 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें