दीपिका और शाहरुख की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हर बार धमाल मचाती है। दीपिका ने 'जवान' में अपने कैमियो के बारे में बात करते हुए बताया कि वह स्पेशल अपीयरेंस के लिए चार्ज नहीं करती हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पहले हीरो शाहरुख खान थे, जब साल 2017 में उन्होंने फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। शाहरुख और दीपिका ने साथ में 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी कई सफल फिल्में की हैं। शाहरुख-दीपिका ने साल 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'पठान' दी है। इसके साथ ही दीपिका ने किंग खान की हाल ही में रिलीज हुई 'जवान' में भी कैमियो किया है। दीपिका ने जवान में शाहरुख और अपनी केमिस्ट्री से एक बार फिर छाप छोड़ दी है।
जवान में अपने कैमियो पर क्या बोलीं दीपिका
बॉक्स ऑफिस पर इन सभी सफलताओं के बाद फैंस दीपिका को शाहरुख का लकी चार्म मानने लगे हैं। दोनों की जोड़ी हर बार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है। दीपिका ने एक इंटरव्यू में 'जवान' में अपने कैमियो के बारे में बात करते हुए बताया कि वह स्पेशल अपीयरेंस के लिए चार्ज नहीं करती हैं। उन्होंने कहा, "मैं '83' का हिस्सा बनना चाहती थी, क्योंकि मैं चाहती थी कि यह उन महिलाओं के लिए हो जो अपने पतियों की कामयाबी के पीछे खड़ी हैं।" एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने अपनी मां को ऐसे ही करते देखा है। उन पत्नियों के लिए मैं बहुत गर्व महसूस करती हूं जो अपने पतियों के करियर के समर्थन में खड़ी रहती हैं। इसके साथ ही मैं शाहरुख के साथ स्पेशल अपीयरेंस के लिए हमेशा तैयार हूं। रोहित शेट्टी के लिए भी मैं ऐसे ही हूं।"
शाहरुख को लेकर कही यह बात
इसके साथ ही दीपिका ने शाहरुख खान के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि उनका रिश्ता किस्मत से भी ज्यादा है। उन्होंने कहा, "हम एक-दूसरे के लिए लकी चार्म हैं। बाकई में हम किस्मत से परे हैं। हमारे अंदर एक-दूसरे के लिए सम्मान है।"
परिणीति से शादी के सवाल पर शर्म से लाल हुए राघव चड्ढा