फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण नहीं होंगी इंटरनेशनल सीरीज 'द व्हाइट लोटस' का हिस्सा? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Fri, 27 Feb 2026 10:43 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण के हाथों से पिछले साल ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘स्पिरिट’ जैसी दो बड़ी फिल्में निकल गईं। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि उनके हाथ से इंटरनेशनल प्रोजेक्ट भी छिटक गया है। जानिए क्या है इसके पीछे की वजह…

विज्ञापन
इस वजह से 'द व्हाइट लोटस' का हिस्सा नहीं होंगी दीपिका - फोटो : इंस्टाग्राम-@deepikapadukone और सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपिका पादुकोण लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। इस बीच पिछले काफी वक्त से दीपिका पादुकोण को लेकर चर्चाएं चल रही थीं कि वो एमी अवॉर्ड विनिंग सीरीज 'द व्हाइट लोटस' के चौथे सीजन में नजर आ सकती हैं। लेकिन अब इन खबरों को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। जिससे दीपिका के इस सीरीज का हिस्सा होने न होने के बारे में पता चलता है।

दीपिका नहीं देना चाहती थीं ऑडिशन

विज्ञापन

वैरायटी इंडिया के अनुसार, दीपिका पादुकोण से इस शो के लिए संपर्क किया गया था और बातचीत भी हुई थी। लेकिन अब ऐसा बताया जा रहा है कि शो के लिए ऑडिशन देना अनिवार्य था। लेकिन दीपिका ऐसा नहीं करना चाहती थीं, इसलिए वो अब सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि 'द व्हाइट लोटस' के लिए ऑडिशन कास्टिंग प्रक्रिया का एक अनिवार्य हिस्सा है। निर्माता कलाकारों को साइन करने से पहले उनका ऑडिशन लेना चाहते थे। दीपिका ऑडिशन देने के लिए इच्छुक नहीं थीं।
विज्ञापन


यही कारण था कि उन्हें 'द व्हाइट लोटस' का मौका छोड़ना पड़ा। यह पहली बार नहीं है जब शो ने उनसे संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि उनसे पहले तीसरे सीजन के लिए भी संपर्क किया गया था, लेकिन तब उन्होंने प्रेग्नेंसी के कारण ऑफर को ठुकरा दिया था।

दीपिका पादुकोण और विन डीजल - फोटो : सोशल मीडिया

2017 में दीपिका ने किया हॉलीवुड डेब्यू
हालांकि, अभी तक दीपिका पादुकोण या उनकी टीम की ओर से इन खबरों पर कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। लेकिन अगर दीपिका इस सीरीज का हिस्सा बनतीं, तो यह उनका दूसरा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट होता। दीपिका ने साल 2017 में आई फिल्म xXx: Return of Xander Cage से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में दीपिका विन डीजल, डोनी येन, क्रिस वू, रूबी रोज, टोनी जा, नीना डोब्रेव और टोनी कोलेट समेत कई जाने-माने कलाकारों के साथ नजर आई थीं।

द व्हाइट लोटस - फोटो : सोशल मीडिया

फ्रांस में हो सकती है चौथे सीजन की शूटिंग
माइक व्हाइट द्वारा निर्मित, लिखित और निर्देशित 'द व्हाइट लोटस' का प्रीमियर 11 जुलाई 2021 को हुआ था। यह ब्लैक कॉमेडी-ड्रामा एंथोलॉजी है, जिसे काफी पसंद किया गया। पहला सीजन हवाई में फिल्माया गया था, इसके बाद दूसरा सीजन सिसिली में और तीसरा सीजन थाईलैंड में फिल्माया गया। अब आगामी चौथे सीजन की शूटिंग फ्रांस में होने की खबर है।

 

विज्ञापन

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख के साथ ‘किंग’ में नजर आएंगी दीपिका
दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार साल 2024 में आई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। हालांकि, इस बीच पिछले साल दीपिका अपनी 8 घंटे काम करने की शिफ्ट वाले बयान को लेकर सुर्खियों में रहीं।

वहीं उनकी इसी शर्त के चलते उनके ‘कल्की 2898 एडी’ के सीक्वल और ‘स्पिरिट’ जैसी फिल्मों से हटने की खबरें भी सुर्खियों में रहीं। अब दीपिका शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ में नजर आएंगी।

यह फिल्म इसी साल क्रिसमस पर 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में एटली द्वारा निर्देशित अल्लू अर्जुन की भी एक फिल्म है। काफी बड़े स्तर पर बनने वाली इस फिल्म का टाइटल अभी तक फाइनल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें