फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में नजर आईं दीपिका पादुकोण, मैटरनिटी लुक हुआ वायरल; पैपराजी ने दी संभलकर चलने की सलाह

Wed, 24 Jun 2026 08:31 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण जल्द ही दोबारा मां बनने वाली हैं। इस बीच वह डिनर के दौरान मुंबई में नजर आईं और पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। जिसका वीडियो प्रशंसकों के बीच अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने मैटरनिटी लुक्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में एक डिनर डेट के दौरान उन्हें बहुत ही सिंपल और खूबसूरत अंदाज में देखा गया। दीपिका का यह वीडियो उनके फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

वायरल हुआ वीडियो
दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका फ्लोरल प्रिंट में बेहद सुंदर दिख रही हैं। दीपिका के इस मैटरनिटी लुक को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।  इस दौरान पैपराजी ने दीपिका को संभलकर चलने की सलाह दी। दीपिका ने इस लुक के साथ कोई भारी ज्वेलरी या मेकअप नहीं किया, जिससे उनका यह अंदाज बेहद सिंपल और फ्रेश लग रहा है।

आउटफिट की खास बातें
दीपिका ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची के 2021 कलेक्शन का एक ढीला-ढाला हरे रंग का फ्लोरल प्रिंट का कुर्ता पहना हुआ है। प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में आराम को ध्यान में रखते हुए यह कुर्ता बहुत ही परफेक्ट और हवादार है। अपने इस सिंपल कुर्ते के साथ दीपिका ने 'लुई विटन' ब्रांड का एक बेहद शानदार बैग कैरी किया था। इस बैग की कीमत लगभग 3.7 लाख रुपये है।
विज्ञापन

'राका' में नजर आएंगी दीपिका
दीपिका जल्द ही इन बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। फिल्म 'राका' का निर्देशन एटली कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन दिखाई देंगे। इसके अलावा दीपिका 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' में नजर आएंगी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के दूसरे भाग में भी दीपिका एक मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar: फरीदा जलाल से क्या बोले अक्षय? हंस पड़े सभी लोग; 'वेलकम टू द जंगल' के इवेंट में भावुक हुए राजपाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें