फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका को भा गए इरफान, फिर बनेगी दोनों की जोड़ी

Sat, 22 Apr 2017 01:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण, इरफान खान
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण और इरफान खान की जोड़ी को शुजीत सरकार की फिल्म 'पीकू' में दर्शकों ने काफी पसंद किया था। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म में दिख सकते हैं।
विज्ञापन


मुंबई मिरर के अनुसार दीपिका और इरफान की जोड़ी को विशाल अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं। इरफान और विशाल ने पहले भी साथ में काम किया है लेकिन ये पहली बार होगा जब दीपिका विशाल के साथ काम करेंगी। फिल्म माफिया क्वीन रहीमा खान पर बेस्ड होगी जिन्हें लोग सपना दीदी के तौर पर जानते हैं। दीपिका इस फिल्म में सपना दीदी का मुख्य किरदार निभाएंगी वहीं इरफान उनके प्रेमी का रोल अदा करते दिखेंगे। फिल्म पत्रकार एस हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' के चैप्टर्स पर आधारित होगी।

ये भी पढ़ें- 'हिंदी मीडियम' का ट्रेलर आउट, हिंदी-इंग्लिश के फेर में फंसे इरफान

खबरें हैं कि दीपिका इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म का निर्देशन हनी त्रेहान करेंगे। फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा ने बताया, 'ये खबरें सच हैं कि हम विशाल भारद्वाज के साथ मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।'
विज्ञापन


वहीं विशाल भारद्वाज ने कहा, 'हनी मेरी जिंदगी में तब से है जब मैंने अपनी पहली फिल्म बनाई थी। एक डायरेक्टर के तौर पर उन्हें लॉन्च करना मेरे लिए खुशी की बात है।' दीपिका पर विशाल ने कहा कि वह उनसे काफी समय से स्क्रिप्ट लिखने के लिए कह रही थीं। 'दीपिका ने ये स्क्रिप्ट पढ़ी और उन्हें ये काफी पसंद आई। हम उनके साथ डिस्कशन के शुरुआती चरण में हैं।'

ये भी पढ़ें- शाहरुख के साथ हिट देने वाली इस हीरोइन को रियलटी शो के लिए बेलने पड रहे पापड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें