फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर के बढ़ गए भाव, इस बड़े स्टार का ठुकराया ऑफर

Sat, 22 Apr 2017 11:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर ने जब से कपिल शर्मा का शो छोड़ा है तभी से उनके अलग-अलग शो ज्वाइन करने के कयास लगाए जा रहे हैं। कभी उनके खुद का शो लाने की बात उठती है तो कभी कपिल के शो में वापसी के कयास लगते हैं।
विज्ञापन


स्वॉटब्वॉय के अनुसार सुनील को स्टार प्लस पर आने वाले नए शो के लिए अप्रोच किया गया है। इस शो की मेजबानी बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार करेंगे। ये एक कॉमेडी शो होगा जिसका नाम 'महागुरू' रखा गया है। शो की थीम देखते हुए मेकर्स सुनील को इस शो में लेना चाहते थे लेकिन सुनील ने शो करने से मना कर दिया है।

उनके फैंस उन्हें छोटे पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं वहीं सुनील हैं कि किसी भी शो में आने की खबर को कंफर्म नहीं कर रहे हैं। वहीं 'द कपिल शर्मा शो' में चंदू चायवाले का किरदार निभाने वाले चंदन प्रभाकर को भी शो के लिए पूछा गया है लेकिन उन्होंने अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'गुत्थी' ने थामा सोनू निगम का हाथ, कहा सोनू की बातों को धार्मिक रंग ना दें लोग

इस शो के लिए सुनील के साथ-साथ कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह को भी अप्रोच किया गया था। खबरों की मानें तो दोनों ने ही इस शो के लिए हामी भर दी है लेकिन पेपर्स साइन होना बाकी है।
विज्ञापन

क्या नया शो लाने की तैयारी में हैं सुनील?

कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर
सुनील के इस शो के लिए मना करने से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अपनी शो ला सकते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुनील जल्द ही अपना शो लाने की तैयारी में है। हालांकि ये भी एक सेलेब्रिटी बेस्ड शो होगा लेकिन कपिल के शो से ये काफी अलग होगा। सूत्रों के मुताबिक शो की टीम सोनी चैनल के साथ-साथ बाकी चैनल्स के साथ भी बात कर रही है।

कपिल के शो की तरह इस शो का नाम सुनील के नाम पर नहीं होगा। कहा जा रहा है कि ये शो जून से प्रसारित होगा।

ये भी पढ़ें- डूबते करियर को बचाने के लिए कपिल शर्मा ने इस चैनल से लगाई गुहार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें