संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' में संजय बिल्कुल अलग तरीके से अपने किरदारों को दर्शाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। वह अपने कलाकारों से इतनी मेहनत और अलग अलग तरह के टास्क कर रहे हैं कि फिल्म के मुख्य किरदार दीपिका व रणवीर काफी परेशान हो गये हैं। संजय, दीपिका से एक तरफ कठिन डांसिंग स्टेप्स करवा रहे हैं तो दूसरी
तरफ रणवीर को पहली बार काफी भारी एसेसरीज पहननी पड़ रही है।
इन दिनों दीपिका संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' की शूटिंग कर रही हैं। लेकिन लगता है इस फिल्म का श्रीगणेश कुछ ठीक नहीं रहा। चूंकि अभी अभी शूटिंग शुरू ही हुई है और फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहीं दीपिका पादुकोण घायल हो गयी हैं। दीपिका व फिल्म के नायक रणवीर सिंह को एक खास डांसिंग मूव्स करना था। इसी डांसिंग मूव्स करने के दौरान वह जख्मी हो गयी हैं।
दरअसल, एक गाने की शूटिंग के दौरान ऐसा हुआ। गाने की शूटिंग एक उबड़ खाबड़ जमीन पर हो रही थी और दीपिका डांस करते करते करते फिसल गयी। उनके पैरों में काफी चोट आयी है। उनके पैरों में सूजन हैं और उन्हें आराम करने की सलाह दी गयी है। वही दूसरी तरफ रणवीर सिंह के लिए इस फिल्म की शूटिंग उतनी आसान नजर नहीं आ रही।
इस फिल्म के किरदार में वे अपनी बाकी सभी फिल्मों से बिल्कुल अलग नजर आने वाले हैं। इस किरदार के लिए उन्होंने न सिर्फ अपनी बॉडी व मशल्स पर काम किया है, बल्कि उन्हें इस फिल्म में काफी ज्वेलरी भी पहननी पड़ेगी। सो, वे भी इस किरदार को लेकर काफी गंभीर हैं और काफी कठिनाई से अपने किरदार में वास्तविकता देने की कोशिश कर रहे हैं।