फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ अलग अंदाज में होगी विद्या बालन की शादी

Wed, 28 Nov 2012 12:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्री विद्या बालन की शादी का अंदाज कुछ अलग ही होगा। न सिर्फ वे इस समारोह से इंडस्ट्री को दूर रखने वाली हैं, बल्कि इस अवसर दो भिन्न संस्कृतियों का मेल भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


विद्या आगामी 14 दिसंबर को यूटीवी के प्रमुख सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। विद्या और सिद्धार्थ अपने-अपने धर्म के अनुसार शादी करेंगे। यह शादी तमिल के साथ-साथ पंजाबी ट्रेडिशन के साथ भी होगी। शादी मंदिर और गुरूद्वारे दोनों जगहों पर होगी। मुंबई में शादी करने के बाद विद्या और सिद्धार्थ मुंबई से दूर चेन्नई में अपना रिसेप्शन मनाएंगे ताकि सिर्फ उनके परिवार वाले ही शादी में शरीक हो सके। 

विद्या की शादी की तैयारियां इन दिनों जोरों शोर से चल रही हैं। डिजाइनर सब्यसांची उनके लिए कपड़े तैयार कर रहे हैं। 18 साडियों का विद्या ने सब्यसांची को ऑर्डर दिया है। फिलहाल विद्या लंदन में हैं। इसी सप्ताह वे मुंबई वापस लौट रही हैं। लौटने के बाद ही विद्या तय करेंगी कि वह 18 साडियों में से कौन सी साड़ी अपनी शादी के दिन पहनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें