फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: पैराराजी ने दीपिका से की पोज देने की गुजारिश, एक्ट्रेस बोलीं- 'पठान का ट्रेलर देखा या नहीं?'

Wed, 11 Jan 2023 02:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वीडियो में दीपिका को कार से उतरकर एयरपोर्ट की ओर जाते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Deepika Padukone - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में फिल्म 'पठान' का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम एक्शन अवतार में नजर आए हैं। फैंस को ट्रेलर काफी पसंद आया है। ट्रेलर लॉन्च के बाद हाल ही में दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां वह काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस को देख पैपराजी उनकी फोटोज क्लिक करने दौड़े और पोज देने की गुजारिश करने लगे। इस पर दीपिका ने पैपराजी से तुरंत पूछ लिया, 'ट्रेलर देखा कि नहीं।' दीपिका का इशारा 'पठान' के ट्रेलर को लेकर था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Deepika Padukone - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में दीपिका को कार से उतरकर एयरपोर्ट की ओर जाते देखा जा सकता है। इसके बाद कई फोटोग्राफर्स उनके पीछे भागते हैं और धीरे चलने की गुजारिश करते हैं। इस पर दीपिका ने कहा, 'और कितना धीरे चलूं?' इसी के साथ दीपिका यह भी पूछती नजर आईं, 'ट्रेलर देखा कि नहीं?' पैपराजी ने जवाब दिया 'हां देखा, बहुत अच्छा है।' एक पैपराजी ने कहा, 'मैंने बड़ा टीवी लिया है, उसी पर देखा ट्रेलर।'

Ranveer Singh: हॉकी वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने ओडिशा पहुंचे रणवीर, सीएम पटनायक से की मुलाकात

फिल्म पठान - फोटो : social media
बता दें कि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान करीब पांच साल बाद लीड रोल में सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान एक रॉ एजेंट का रोल अदा करते नजर आएंगे।
Fatima Sana Shaikh: कभी इस बात से परेशान होकर इंडस्ट्री छोड़ने वाली थीं फातिमा, यू-टर्न लेकर ऐसे बदली किस्मत
विज्ञापन

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म के 'बेशरम रंग' गाने पर काफी विवाद हुआ था। इसमें दीपिका पादुकोण भगवा बिकिनी पहने नजर आईं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। इतना ही नहीं, कई हिंदू सगंठनों ने भी इस गाने का विरोध किया। 
RRR Sequel: जल्द आएगा 'आरआरआर' का सीक्वल, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में राजामौली ने की पुष्टि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें