फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर रुकी फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग, दीपिका हैं कारण

Fri, 14 Apr 2017 08:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट 'पद्मावती' पर मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पहले राजपूत करणी सेना ने फिल्म के सेट पर पहुंच कर संजय लीला भंसाली से मारपीट की उसके बाद कोल्हापुर में सेट पर कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगा दी थी जिससे पूरा सेट जलकर खाक हो गया था। अब खबरें आ रही हैं कि एक बार फिर फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी है।
विज्ञापन


बॉलीवुड लाइफ के अनुसार फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण बीमार पड़ गई हैं जिसके कारण वो कुछ दिन तक शूटिंग नहीं कर पाएंगी। दीपिका पिछले काफी समय से ट्रैवल कर रही हैं और इसका असर उनकी सेहत पर पड़ रहा है। उनकी गर्दन और कमर में काफी दर्द बताया जा रहा है। डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है। इसकी जानकारी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने इंस्टग्राम पर दी।

ये भी पढ़ें- एक हिट देकर गुमनाम हुई 'तुम बिन' की ये हीरोइन, अब है अरबों के बिजनेस की मालकिन

दीपिका को इस साल रिलीज हुई अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'xXx: Return Of The Xander' के लिए कई देशों में ट्रैवल करना पड़ा था। वह रात-दिन इसके प्रमोशन में व्यस्त थीं और इसका असर अब उनकी सेहत पर दिख रहा है। हम तो यही कहेंगे कि वो जल्दी से ठीक हो जाएं और फिल्म की शूटिंग शूरू हो। इस फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नशे में चूर होकर श्रीदेवी के चेंजिंग रूम में घुस गया था ये हीरो, चुकाई बड़ी कीमत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें