फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका की बेटी दुआ ने पहली बार लिया लाइव शो का आनंद, रणवीर सिंह ने बताया परिवार के लिए खास पल; साझा किया अनुभव

Mon, 27 Apr 2026 12:13 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dua First Live Show: रणवीर-दीपिका की लाडली दुआ ने अपना पहला लाइव शो अटेंड किया है। अब पिता रणवीर ने खुशी जाहिर करते हुए अनुभव साझा किया। जानिए उन्होंने क्या कुछ बताया…
विज्ञापन
बेटी दुआ के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही फिरसे माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका ने पिछले दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। इस बीच कपल ने हाल ही में अपनी बेटी दुआ को एनएमएसीसी में उसके पहले लाइव शो में ले जाने के अनुभव को साझा किया। रणवीर को कोकोमेलन सिंग-ए-लॉन्ग लाइव इवेंट में दुआ के साथ देखा गया और बाद में उन्होंने बताया कि यह अनुभव और भी खास था क्योंकि यह उसका पहला शो था।

रणवीर ने साझा किया अनुभव

विज्ञापन

एनएमएसीसी की इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए एक वीडियो में रणवीर शो के बाद अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। क्लिप में उन्होंने कहा, ‘यह हमारे लिए थोड़ा ज्यादा खास है क्योंकि यह हमारी 'दुआ बेबी' का पहला शो है। मैं एनएमएसीसी की टीम का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने हमें दुनिया भर के ऐसे अनुभव दिखाए और हमें ऐसी यादें बनाने का मौका दिया जो जीवन भर रहेंगी।’

दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं दीपिका-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में रणवीर-दीपिका ने शेयर की गुड न्यूज 
एनएमएसी में दीपिका और रणवीर की उपस्थिति ऐसे समय में हुई है जब वे इस दौरान अपने परिवार के साथ अधिक समय बिता रहे हैं। कपल ने 8 सितंबर, 2024 को अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया। हाल ही में दीपिका ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। इसमें उन्होंने अपनी बेटी दुआ के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें वो प्रेग्नेंसी टेस्ट के बाद का रिजल्ट दिखा रही हैं।

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर-दीपिका
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जो एक महीने से अधिक समय से सिनेमाघरों में चल रही है। वहीं उनकी आगामी फिल्म ‘प्रलय’ भी चर्चाओं में बनी हुई है। दीपिका पादुकोण फिलहाल एटली और अल्लू अर्जुन की 'राका' और शाहरुख खान की 'किंग' में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें