साल का सबसे बड़ा धमाका हो चुका है। शादी के बाद हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जिस पहले विज्ञापन में एक साथ काम किया, उसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा रखी है। लेकिन, कम लोगों को ही पता होगा कि देश के इस सबसे लोकप्रिय जोड़े को हैवेल्स के ब्रांड लॉयड के लिए तैयार करने में कितनी तैयारियों और कितनी होशियारियों की जरूरत पड़ी होगी।
रणवीर और दीपिका को एक साथ ख्याल रखेंगे, खुश रखेंगे टैग लाइन के साथ इस ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए तैयार करने वाली कंपनी है गो फिश एंटरटेनमेंट। मार्केटिंग और ब्रांड मार्केट का ये हाल के दिनों का कास्टिंग कूप माना जा रहा है। इसके लिए रणवीर और दीपिका की समय के साथ आगे बढ़ती लाइफस्टाइल और अपने करियर में लगातार अदाकारी के नए आयाम जोड़े रहने की छवि काम आई।
गो फिश एंटरटेनमें के वाइस प्रेसीडेंट अमित तिवारी कहते हैं, ‘इस कैम्पेन के लिए हमें बिल्कुल अलग पहचान की जरूरत थी और इसीलिए हमने देश के सबसे बड़े दो यूथ आइकन्स दीपिका और रणवीर से बात की। दोनों का किसी विज्ञापन के लिए साथ काम करने का भी ये पहला मौका है।’
सिनेमा में भी दीपिका और रणवीर की जोड़ी गोलियों की रासलीला-रामलीला और बाजीराव मस्तानी में सुपरहिट रही है। पिछले साल की सुपरहिट फिल्म पद्मावत में भी दोनों ने साथ काम किया। गो फिश एंटरटेनमेंट के निदेशक संजय मूलनकोदन कहते हैं, ‘इस कैम्पेन में हमने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है। दीपिका और रणवीर को एक साथ किसी एक प्रोजेक्ट में लाना आसान नहीं रहा। शादी के बाद दोनों को एक साथ कैमरे के सामने देखने के लिए करोड़ों लोग लालायित रहे हैं, इसीलिए हमने इस कैम्पेन के लिए बहुत सावधानी से सारी तैयारियां कीं।’