फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलते-जलते बचीं दीपिका पादुकोण

Thu, 10 Oct 2013 01:33 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण के साथ बड़ा हादसा हो सकता था अगर भाग्य उनका साथ न देता तो। ये हादसा फिल्म 'रामलीला'
विज्ञापन

के सेट पर होते-होते बच गया।

फिल्म का एक गाना नगाड़ा आजकल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दीपिका के गरबे की भी बहुत तारीफ हो रही है। लेकिन इस गाने की शूटिंग के वक्त जब दीए के साथ दीपिका को डांस करना था, तब अचानक ही दीया उनपर गिर गया।
विज्ञापन


शुक्र इस बात का था कि वह गिरते ही बुझ गया और दीपिका के कपड़े आग नहीं पकड़ पाए। इस हादसे के बाद दीपिका के साथ-साथ यूनिट के लोगों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन


उस वक्त सेट पर सुप्रिया पाठक भी मौजूद थीं और बाद में रणवीर सिंह भी आ गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें