फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुमा के बारे में क्या बोले अनुराग-कल्कि?

Thu, 16 Jan 2014 06:05 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोड्यूसरों, डायरेक्टरों और ऐक्टरों की पत्नियां और गर्लफ्रेंड ऐसी हीरोइनों से डरतीं जिनके नाम शादीशुदा मर्दों से जुड़ते हैं। वे पति और बॉयफ्रेंड को ऐसी हीरोइनों के साथ काम करने से रोकती हैं। क्या अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलीन के ब्रेक-अप की जिम्मेदार मानी जा रही हुमा कुरैशी का कैरियर भी खतरे में है?
विज्ञापन



नए ऐक्टर को कड़ी मेहनत से ऊंचाइयां छूने में जितना वक्त लगता है उससे जल्दी वह ढलान पर आ जाता है। यह बात सौ फीसदी सच है। अगर ऐक्टरों की चर्चा उनके काम से ज्यादा फालतू बातों के लिए होने लगे तो वह लंबे समय तक दर्शक उसे गंभीरता से लेना बंद कर देते हैं। यह बात मात्र आधा दर्जन पुरानी फिल्मों वाली हुमा कुरैशी और उनके दोस्तों को परेशान कर रही है। ये दोस्त और कोई नहीं निर्देशक अनुराग कश्यप और ऐक्टर कल्कि कोचलीन हैं!

उल्लेखनीय है कि अनुराग और कल्कि पति-पत्नी हैं और फिलहाल एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। दोनों के अलगाव के लिए हुमा को जिम्मेदार माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि अनुराग से हुमा की नजदीकियां कल्कि को बर्दाश्त नहीं हुईं। इसी का नतीजा है पति से उनका अलगाव।
विज्ञापन


परंतु इस तथाकथित तिकोनी प्रेम कहानी का नया एंगल यह है कि मीडिया में हुमा को लेकर आ रही खबरों के बाद अनुराग और कल्की, दोनों हुमा के पक्ष में मैदान में उतर आए हैं। दोनों मीडिया से कह रहे हैं कि हुमा के बारे में उल्टी-सीधी बातें न लिखी जाएं।

हम तीनों अच्छे दोस्त हैं और हुमा का हमारे अलगाव से किसी प्रकार का संबंध नहीं है। खुद हुमा पिछले दिनों मीडिया में कह चुकी हैं कि उनका नाम अनुराग कश्यप से न जोड़ा जाए। हम सिर्फ दोस्त हैं।

पिछले दिनों फिल्म ‘डेढ़ इश्किया’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर कल्कि हुमा के बुलावे पर पहुंची थीं। उन्होंने बताना चाहा था कि उनके मन में हुमा को लेकर कोई खटास नहीं है।

अनुराग भी इस शो में थे और उन्होंने हुमा के साथ बैठ कर फिल्म देखी थी। लेकिन मुश्किल यह है कि मीडिया में आने वाली खबरों को ये सितारे खुद हवा देते हैं।


तमाम अटकलों-अनुमानों के बीच हाल में अनुराग हाल में हुमा के साथ एक सिनेमाघर में अंग्रेजी पिक्चर देखते पाए गए! जब यह बातें खुलेआम होंगी तो क्यों इसकी रिपोर्टिंग नहीं होगी? खुद आग में घी डालने वाले अनुराग का कहना है कि मीडिया बेवजह इस बात को उछाल रहा है।

मंगलवार को मुंबई में अपने प्रोडक्शन हाउस की नई फिल्म ‘घूमकेतु’ की एक मीडिया कांफ्रेंस में अनुराग मीडिया पर बरसते रहे। उन्होंने कहा कि मेरे बारे में बेसिर-पैर की बातें छापी जा रही हैं और कोई मुझसे कुछ पूछ भी नहीं रहा।


अनुराग ने मीडिया से बातचीत में हुमा को लेकर चिंता जताई और कहा कि सच तो यह है कि इस पूरे प्रकरण में किसी को अगर नुकसान पहुंच रहा है तो वह है हुमा।

अगर उनके बारे फिल्मों से अलग इस तरह की बातें हवा पाती रहेंगी तो उनका कैरियर बर्बाद हो जाएगा। अनुराग का कहना है कि मीडिया को इस तरह की बातें लिखने से पहले पुष्टि कर लेनी चाहिए। तो फिर खुद अनुराग क्यों सच्चाई नहीं बताते कि किस कारण से उनकी पत्नी उन्हें छोड़ कर अलग रहने लगी?

अनुराग का कहना है, ‘मेरे और कल्कि के बीच कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन पर हम सहमत नहीं हैं और हमें उन मुद्दों को सुलझाने के लिए वक्त चाहिए। इसलिए हमने अलग रह कर एक-दूसरे को सोचने का वक्त दिया है।


अनुराग के अनुसार, ‘मैं और कल्कि अलग रहते हैं इसका यह मतलब नहीं कि हमारे संबंध खत्म हो गए हैं। इसका यह मतलब भी नहीं कि मैं किसी अन्य महिला या कल्कि किसी अन्य पुरुष के साथ नजर आती है तो हमारे उन लोगों से प्रेम या सेक्स संबंध हैं।’

कल्कि ने भी मंगलवार को हुमा के बचाव में ट्विटर पर लिखा कि भगवान के लिए क्या हम हुमा को अकेला नहीं छोड़ सकते? मेरी प्रॉब्लम अनुराग के साथ है, हुमा का इससे कोई लेना देना नहीं है।


हुमा को भी मीडिया से शिकायत है कि जब ‘डेढ़ इश्किया’ के शो पर उन्होंने कल्कि को गले लगाया था तो क्यों वे तस्वीरें किसी ने प्रकाशित नहीं की।

लेकिन जब वह अनुराग से मिलीं तो हर किसी से उसे खूब जमकर छापा। टीवी पर दिखाया। खुद हुमा को अब यह चिंता सताने लगी है कि कहीं सचमुच इन खबरों को उनके कैरियर पर फर्क न पड़ने लगे क्योंकि बॉलीवुड में अगर किसी हीरोइन की इमेज ऐसी बन जाती है कि वह शादीशुदा पुरुषों की जिंदगी को प्रभावित करती है तो प्रोड्यूसरों-डायरेक्टरों और ऐक्टरों की बीवियां तथा गर्लफ्रेंड्स् उसे फिल्में मिलने से रोकती हैं!
विज्ञापन


अब क्या होगा हुमा का...?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें